फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   January pension can be halted for 31 thousand people

जीवन प्रमाण पत्र को आधार से लिंक आवश्यक

Fri, 10 Jan 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
January pension can be halted for 31 thousand people
31 हजार लोगों की रुक सकती है जनवरी की पेंशन
विज्ञापन

मेरठ। क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के माध्यम से पेंशन पाने वाले सभी पेंशनर्स को अब अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। 31,647 पेंशन भोगियों ने अभी आधार लिंक नहीं कराया है। ऐसे में भविष्य निधि आयुक्त के अनुसार उनकी जनवरी की पेंशन रुक सकती है।
कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय मेरठ से बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और मेरठ के लगभग 79,768 लोगों को उनके खाते में पेंशन भेजी जाती है। इसमें 48121 पेंशनर्स ने अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र आधार से लिंक करा लिया है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मोहम्मद शारिक के अनुसार अभी तक 31,647 पेंशनर्स ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। ऐसे में उनकी जनवरी माह की पेंशन रुक जाएगी। विभाग 26 जनवरी के बाद पेंशन रिलीज करता है जो पेंशनर्स के खाते में एक फरवरी को पहुंचेगी। हालांकि आधार लिंक न होने के कारण लगभग 31,647 पेंशनर्स की पेंशन अपडेट होने तक रुक जाएगी।
विज्ञापन

यहां होगा आधार लिंक
जन सुविधा केंद्र, संबंधित बैंक, ईपीएफ कार्यालय गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में आधार कार्ड से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को लिंक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आवश्यक कागजात
पेंशनर को आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, मोबाइल और पीपीओ नंबर लेकर कार्यालय में जाना होगा। वहीं, ईपीएफ क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आधार कार्ड से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को लिंक का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed