फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   January becomes hot due to western disturbance, 15 year record broken

Meerut News: पश्चिमी विक्षोभ से जनवरी गर्म, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

Sat, 25 Jan 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
January becomes hot due to western disturbance, 15 year record broken
आज से मौसम में बदलाव की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पिछले पांच छह दिनों से मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहने के चलते दिन गर्म बना हुआ है। जनवरी में बन रहे इस तरह के मौसम ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार से तापमान गिरने की उम्मीद है।
वेस्ट यूपी में कड़ाके की ठंड के बाद अचानक से मौसम में परिवर्तन आ गया। तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को भी तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहा, जबकि, रात का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जनवरी में 15 साल बाद इस तरह का मौसम देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिणी हवा चली, जिस कारण मेरठ समेत आसपास के जिलों में तापमान बढ़ा और गर्मी का अहसास बना। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है, जिस कारण अब फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को खिली धूप निकली, लेकिन शाम को ठंडी हवा ने ठंड का अहसास कराया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा के चलने से शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई 87 दर्ज किया गया। गंगानगर 69, जयभीमनगर में 91, पल्लवपुरम में 101, दिल्ली रोड 115, बेगमपुल 111 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी फिर से आएगा मौसम में बदलाव
पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होने लगी है, जिस कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा और सुबह के समय में कोहरा भी छाया रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज होने से जनवरी के अंत तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। शुक्रवार शाम से ठंडी हवा का दौर शुरू हो गया।



फसलों के लिए अनुकूल नहीं बढ़ता तापमान
जनवरी में इस तरह तापमान का बढ़ना फसलों के लिए अनुकूल नहीं है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है गेहूं की फसल के साथ अन्य फसलों के लिए अभी ठंड जरूरी है। यदि, तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो गेहूं की फसल के उत्पादन पर फर्क पड़ेगा। फसल के लिए अभी ठंड जरूरी है और फसल पकने के बाद गर्मी जरूरी है।


जनवरी में पिछले 15 साल का अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान
2011 19.8
2012 16.5
2013 20.6
2014 18.8
2015 22.4
2016 14.2
2017 23.5
2018 19.8
2019 18.9
2020 17.4
2021 15.5
2022 13.6
2023 16.6
2024 14.2
2025 25.0

पिछले पांच दिनों का तापमान
दिनांक तापमान
20 जनवरी 24.6
21 जनवरी 23.0
22 जनवरी 25.0
23 जनवरी 23.5
24 जनवरी 22.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed