कोरोना वायरस को मात देने के लिए पीएम मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू लगा है। सुबह से ही लोग अपने घरों में कैद हैं। रात से ही जनता कर्फ्यू के लिए लोगों ने तैयारी कर ली थी। वहीं दूध से लेकर अखबार तक की सप्लाई भी रविवार को सुबह चार बजे से ही कर दी गई। जनता कर्फ्यू को पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में लोगों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि आवश्यक कार्यो के लिए इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर निकले।
आगे तस्वीरों में देखें हाल: -
2 of 11
जनता कर्फ्यू के दौरान खड़ी बसें
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ देहात में हर जगह सन्नाटा छाया हुआ है। मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पूरी तरह बंद है। बस स्टैंड पर बसें इस तरह खड़ी हुई हैं। जानी क्षेत्र में बाजार बंद हैं। मेरठ बागपत हाईवे भी सूना पड़ा हुआ है। उधर माछरा का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद है। मेरठ गढ़ मार्ग पर भी इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। किठौर क्षेत्र में मेडिकल और जरूरी सामान की दुकानें भी खाली हैं। थाने पर भी कोई फरियादी नहीं पहुंचा है।
3 of 11
हापुड् अड्डा पर तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सुबह 7 बजे से ही जनता कर्फ्यू का असर दिखने लगा, सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कैंट में रेलवे रोड और सरधना रोड कंकरखेड़ा का नजारा कुछ ऐसा दिखा। मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे पर भी लोग कम ही नजर आए। हालांकि यहां पुलिस बल तैनात है।
4 of 11
मेरठ का बेगमपुल चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा बेगमपुल भी पूरी तरह सुनसान पड़ा है। यहां इक्का-दुक्का बाइक सवार और गाड़ी लेकर लोग गुजरते दिखे।
5 of 11
टोल प्लाजा सिवाया
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ मोदीपुरम के सिवाया टोल प्लाजा पर भी सन्नाटा छाया रहा। यहां से भी इक्का-दुक्का गाड़ियां ही गुजरी।