फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jani kidnaps a woman and manipulates Tempo

जानी से युवती को अगवा कर टेंपो में की छेड़खानी

Fri, 13 Mar 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Jani kidnaps a woman and manipulates Tempo
जानी से युवती को अगवा कर टेंपो में की छेड़खानी
विज्ञापन

मेरठ। जानी थानाक्षेत्र की एक युवती को अगवा कर तीन युवक बृहस्पतिवार देर रात टेंपो में लेकर जा रहे थे। टेंपो में युवती से छेड़छाड़ की गई। युवती ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लगने लगी। जानकारी मिलते ही एसओ सदर बाजार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो युवक, युवती को टेंपो में लेकर भाग गए। घेराबंदी करने पर युवती को बागपत रोड पर फेंककर आरोपी फरार हो गए। देर रात तक पुलिस जांच करती रही।
पुलिस के मुताबिक, जानी थानाक्षेत्र के एक गांव की एक युवती बीए की छात्रा है। दोपहर दो बजे छात्रा शहर के एक कॉलेज में परीक्षा देकर वापस लौट रही थी। जानी क्षेत्र में तीन युवकों ने युवती को अगवा कर लिया। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने जानी थाने में इस मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। रात करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने सूचना दी कि औघड़नाथ मंदिर के पास टेंपो में एक युवती से तीन युवक छेड़खानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता पुलिस टीम और डायल 112 की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने टेंपो वहां से दौड़ा दिया। टेंपो से एक युवक नीचे गिर गया। पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ की। जिसने बताया कि फाजलपुर निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक अपने दोस्तों के साथ युवती को उठाकर लाया था। युवती से जबरन उसके अकाउंट से सात हजार रुपये भी निकलवाए थे। यह बात सुनकर पुलिस ने टेंपो की तलाश में चेकिंग शुरू की। आरोपी, युवती को बागपत रोड पर फेंककर फरार हो गए। युवती और आरोपी को जानी पुलिस लेकर गई है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि युवती और आरोपी युवक से पूछताछ चल रही है। इस मामले में युवती के अपहरण की पुलिस ने जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की थी, इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed