{"_id":"6053b7f38ebc3e58fe368e1a","slug":"jan-yojna-mitra-app-city-news-mrt530590928","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन योजना मित्र एप पर मिलेंगी 125 योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन योजना मित्र एप पर मिलेंगी 125 योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय सूचना केंद्र मेरठ द्वारा विकसित मोबाइल एप जन योजना मित्र का लोकार्पण विकास भवन सभागार में डीएम के. बालाजी ने किया। इसका प्रयोग जन सामान्य के द्वारा योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर प्राप्त करने के लिए किया जाएगा। ये एप जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।
डीएम ने बताया कि एप में 25 से भी अधिक विभागों के द्वारा संचालित 125 से अधिक योजनाओं से संबंधित जानकारियों का संकलन आमजन के लिए रहेगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एंड्रॉयड बेस एप को जनपदीय वेबसाइट http://meerut.nic.in और मंडलीय वेबसाइट http://meerutdivision.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी भी मौजूद रहे।