{"_id":"5f10b7678ebc3e639e0b4e53","slug":"jamming-lathicharge-on-electricity-worker-s-death-meerut-news-mrt491584898","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीकर्मी की मौत पर लगाया जाम, लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीकर्मी की मौत पर लगाया जाम, लाठीचार्ज
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करंट से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने 10 लाख रुपये व कई मांगें रखी। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारी। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
गांव मुंडाली निवासी गौरव मेरठ शहर के टीपीनगर थाना क्षेत्र में पॉवर कॉरपोरेशन के लाइनमैन के साथ प्राइवेट तौर पर काम करता था। बृहस्पतिवार रात वह हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। अचानक लाइन में करंट दौड़ने से वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। लाइनमैन और अन्य कर्मचारी शव छोड़कर भाग गए। सूचना पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन शव को उठाकर बागपत फ्लाईओवर पर ले गए और यहां रास्ता जाम कर दिया। परिजनों ने कहा कि पॉवर कॉरपोरेशन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। कुछ लोगों ने मामले को तूल देने की कोशिश भी की।
टीपीनगर एसओ दिनेश चंद्र ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने तहरीर दी है। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।