फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jamiat Ulema-e-Hind did public relations for Delhi conference

Meerut News: जमीयत उलेमा ए हिंद ने दिल्ली सम्मेलन के लिए जनसंपर्क किया

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jamiat Ulema-e-Hind did public relations for Delhi conference
सरधना (मेरठ)। जमीयत उलेमा ए हिंद ने दिल्ली में होने वाले भारतीय संविधान सुरक्षा सम्मेलन के लिए जनसंपर्क किया। सरधना नगर चेयरमैन निजाम अंसारी के आवास पर बैठक हुई। इसमें जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रदेश सचिव मौलाना मुस्तफा ने कहा कि देश में आपसी सद्भावना का माहौल खराब किया जा रहा है। पैगंबर की शान में विवादित टिप्पणियां करके कुछ लोग माहौल को खराब करके सियासी रोटियां सेंकना चाहते हैं। इसलिए तीन नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में लोकतंत्र बचाओ एवं संविधान रक्षा महासम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नायब सदर मौलाना शकील कासमी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर रासुका लगाई जाए। शाहवेज अंसारी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने देश में हमेशा सांप्रदायिकता का डटकर विरोध किया है। सरकार द्वारा लाए जा रहे वक्फ बिल पर भी रोष जताया गया। इस दौरान महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान हाफिज सुजाउद्दीन, हाफिज नूर मुहम्मद, मुहम्मद मेहराज, कारी अंजार शाह, सरफराज, हाजी राहत, हाफिज शहजाद, हुजैफा, इकराम अंसारी, नाजिम हकीम रहीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed