फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jambudweep pilgrimage committee felicitated Mohan Bhagwat

Meerut News: जंबूद्वीप तीर्थ कमेटी ने किया मोहन भागवत का अभिनंदन

Mon, 20 Mar 2023 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Jambudweep pilgrimage committee felicitated Mohan Bhagwat
हस्तिनापुर (मेरठ)। जंबूद्वीप में तीन दिन चले भारतीय किसान संघ के गो आधारित जैविक कृषि कृषक संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जंबूद्वीप के प्रबंधन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत से मुलाकात की। मोहन भागवत ने उन्हें यथाशीघ्र दोबारा ऐतिहासिक नगरी में आने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम जंबूद्वीप स्थल पर हुआ। रविवार को जंबूद्वीप संस्थान के प्रमुख विजय कुमार जैन ने मोहन भागवत से प्रबंधक कमेटी के साथ मुलाकात की और जंबूद्वीप पहुंचने पर कमेटी की ओर से अभिनंदन किया। तीर्थ स्थल के विषय में विस्तृत चर्चा की। संस्थान के प्रतिनिधियों ने मोहन भागवत का सम्मान किया। जिसमें शॉल, अंगवस्त्र, संस्थान द्वारा प्रकाशित साहित्य एवं जंबूद्वीप की प्रतिकृति का प्रतीक चिह्न भेंट किया। मोहन भागवत ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य कि जंबूद्वीप तीर्थ पर प्रवास का अवसर प्राप्त हुआ। पूज्य ज्ञानमती की कर्मभूमि पर आने का अवसर मिला। यह समापन नहीं प्रारंभ है। अब में हस्तिनापुर में इस स्थल पर आता रहूंगा। कमेटी ने उन्हें अयोध्या में विराजमान गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता के दर्शन के लिए आमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed