फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jam of 500 weddings played havoc with traffic system

Meerut News: 500 शादियों के जाम ने बजाया यातायात व्यवस्था का बाजा

Fri, 24 Nov 2023 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jam of 500 weddings played havoc with traffic system
मेरठ। जैसा अंदेशा था, वैसा ही हुआ। देव उठावनी एकादशी पर सहालग के पहले ही दिन पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। बृहस्पतिवार शाम शहर के प्रमुख मार्गों पर बैंडबाजों की धुन के बीच वाहनों के हॉर्न भी लगातार बजते रहे। बिजली बंबा बाईपास, दिल्ली रोड, रेलवे रोड चौराहा, बागपत रोड, नौचंदी और शास्त्री नगर क्षेत्र में कई जगह लंबा जाम लग गया। कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर भी वाहन की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

देव उठावनी एकादशी के दिन शहर में करीब 500 शादियां थी। शहर का शायद ही कोई मंडप या होटल था, जिसमें शहनाई न गूंज रही हो। कई जगह स्कूल के मैदान, पार्क और गलियों में भी टेंट लगे थे। इतनी बड़ी संख्या में शादियां होने के चलते शहर की यातायात व्यवस्था रात शाम से ही गड़बड़ा गई। रात होते-होत जहां एकतरफ सड़कों पर बैंड की धुन पर बराती झूम रहे थे वहीं जाम में फंसे वाहन हॉर्न बजाते हुए रेंग रहे थे। यह स्थिति देर रात तक बनी रही।
विज्ञापन


------
यातायात पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
वाहनों के बढ़ते दबाव में सड़कें सिकुड़ती नजर आईं। गढ़ रोड, रेलवे रोड चौराहा और दिल्ली रोड पर इस जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह ट्रैफिक वन-वे कर वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कई जगह सड़क पर पार्किंग से लगा जाम
कई जगह मंडपों के भीतर पार्किंग की जगह कम होने से सड़क पर ही लोगों ने गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिस कारण जाम लग गया। बेतरतीब खड़े वाहनों के बीच कई लोगों के वाहन फंस गए। वह अपने वाहनों को निकालने के लिए दूसरे वाहन चालकों को तलाशते दिखाई दिए।


----
खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा से भी रही जाम की स्थिति
शहर में बृहस्पतिवार को कई स्थानों से खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजों के साथ निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली शोभा यात्रा के चलते जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed