फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jam jam again, police failed to make system

फिर जाम से जूझा शहर

Wed, 18 Nov 2020 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Jam jam again, police failed to make system
मेरठ। यातायात व्यवस्था बनाने में ट्रैफिक पुलिस फिर नाकाम रही। मंगलवार को भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा। सबसे अधिक परेशानी मोहिउद्दीनपुर से परतापुर और मोदीपुरम में हाईवे पर हुई। लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय शहर में लालकुर्ती से लेकर जीरो माइल तक वाहन जाम में फंसे रहे। बेगमपुल तक सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति रही। बच्चा पार्क से लेकर खैरनगर चौपला, जिला अस्पताल रोड, घंटाघर, रेलवे रोड चौराहा तक आड़े तिरछे वाहन जाम में फंसे रहे। एचआरएस चौक से लेकर बागपत रोड पर टीपी नगर थाने तक जाम की स्थिति रही। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर, मंडी गेट के सामने भी दोपहर के समय ट्रकों के कारण जाम लगा रहा। दोपहर 3 बजे रिठानी व परतापुर में वाहन रेंगते रहे। यहां सड़क पर निर्माण कार्य को लेकर लगातार जाम की समस्या बन रही है। शाम के समय मोहिउद्दीनपुर में गन्ने के वाहनों के कारण जाम लग गया। देर शाम तक यही हाल रहा। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारु रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी जाम में फंसे तो वाहन किया सीज
मेरठ। शहर की जनता रोज जाम से जूझ रही है, लेकिन पुलिस सख्त कदम नहीं उठा रही। मंगलवार को एसपी सिटी जाम में फंसे तो उन्होंने गलत साइड से आ रहे एक वाहन को सीज कराकर पुलिस लाइन भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह घंटाघर अपने ऑफिस से आवास रवाना हुए। घंटाघर से खैरनगर चौराहे तक लगे जाम में उनकी गाड़ी फंस गई। जैसे तैसे चालक गाड़ी को खैरनगर चौराहे तक ले आया। जैसे ही गाड़ी बच्चा पार्क की ओर बढ़ी अचानक सामने से रॉन्ग साइड से छोटा हाथी आ गया। एसपी की गाड़ी भी जाम मे फंस गई। चालक हॉर्न बजाता रहा, लेकिन छोटा हाथी चालक पर कोई असर नहीं पड़ा। यह देख एसपी सिटी नाराज हो गए। वह गाड़ी से बाहर निकले और ड्राइवर पर बरस पड़े। उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तत्काल वाहन सीज करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि अभियान चलाकर वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नेता का बताया जा रहा वाहन
छोटा हाथी वाहन चालक का नाम संजय निवासी भटपुरा है। पुलिस लाइन पहुंचकर उसने अपने मालिक शास्त्री नगर निवासी भाजपा नेता को फ़ोन किया। कुछ देर बाद ही वाहन स्वामी भी पुलिस लाइन आ गए। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस पर वाहन छोड़ने का दबाव बनाया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने इनकार कर दिया।
18 घंटे में निकले 36 हजार वाहन
मोदीपुरम। भाईदूज पर वाहनों का रैला हाईवे पर उमड़ पड़ा। करीब 18 घंटे में टोल प्लाजा और संपर्क मार्ग से 36 हजार वाहन निकले है, जिस कारण से लोग देर रात तक जाम में फंसे रहे।

सिवाया टोल प्लाजा पर सामान्य दिनों में 16 से 17 हजार वाहन निकल रहे हैं। भाईदूज पर वाहनों का दबाव बढ़ता चला गया, जिसके चलते दिन भर हाईवे और टोल प्लाजा पर जाम लगता रहा। टोल प्रबंधन के अनुसार सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक 28 हजार वाहन गुजरे है। 8 हजार वाहन सिवाया भराला संपर्क मार्ग से निकले। टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान का कहना है कि टोल पर जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगाए गए थे। दिन भर जाम की स्थिति रही। रात में दौराला की और से वाहनों का रैला ज्यादा होने के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed