फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jal Nigam withholds one million rupees from outsourced firm

जल निगम ने आउटसोर्स फर्म के दस लाख रुपये रोके

Mon, 09 Nov 2020 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam withholds one million rupees from outsourced firm
मेरठ। डीएम के आदेश पर शुरू हुआ प्लांट सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। जल निगम की नागर कार्य इकाई ने आउटसोर्स फर्म के काम बंद कर देने के डर से दस लाख रुपये का भुगतान रोक लिया है। इकाई अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद संपूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई के लिए बीती 15 अक्तूबर की आधी रात बंद की गई गंगनहर छह दिन बाद 14 नवंबर की आधी रात चालू कर दी जाएगी। हरिद्वार से छोड़ा जाने वाला पानी 16 नवंबर की आधी रात के बाद भोला की झाल तक पहुंच जाएगा। इसके बाद नहर का पानी भोला की झाल स्थित 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सेटलिंग बेसिन में जमा हो जाएगा। ऐसे में इसकी सफाई नहीं हो सकेगी। इससे पहले सिल्ट निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बीच नगर निगम से मिले 81.50 लाख रुपये में से जल निगम की नागर कार्य इकाई ने दस लाख रुपये रोककर आउटसोर्स फर्म टीएल इंफ्रा को बाकी भुगतान कर दिया है। दस लाख रुपये रोकने के पीछे टीएल फर्म को बांधकर रखना है। जिससे वह पूरा पैसा मिलने पर प्लांट की सफाई अधूरी छोड़कर न चली जाए। जल निगम के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्रा का कहना है कि प्लांट सफाई और मरम्मत तेजी से चल रही है। पूरा काम होने के बाद फर्म के बाकी बचे दस लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed