फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jal Nigam employees beaten up for refusing to let the dog defecate

कुत्ते को शौच कराने से मना करने पर जल निगम के कर्मचारियों को पीटा

Fri, 25 Jul 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam employees beaten up for refusing to let the dog defecate
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव में कुत्ते को शौच कराने से मना करने पर छह युवकों ने निर्माणाधीन पानी की टंकी पर कार्यरत जल निगम के तीन कर्मचारियों पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया। हमले में तीन कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


भूड़बराल गांव में बाहरी छोर पर जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। कर्मचारी पास में ही झोपड़ी बनाकर रहते हैं। जल निगम के ठेकेदार मुकेश कश्यप ने बताया कि भूड़बराल निवासी निखिल कई दिनों से अपने कुत्ते को पानी की टंकी के पास शौच कराने के लिए लाता था और उनकी झोपड़ी के पास शौच कराकर चला जाता था। कई बार मना किया गया लेकिन वह नही माना। बुधवार शाम उसका कुत्ता झोपड़ी के बराबर में गंदगी कर रहा था तो कर्मचारी रवि ने मना किया तो निखिल ने उसके गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद निखिल अपने साथ आयुष और चुन्नू सहित छह युवकों के साथ आया और लोहे की रॉड व सरिये से रवि, मुकेश और अरविंद की बुरी तरह पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed