{"_id":"666f1f2821c52ffdd404460b","slug":"jal-nigam-employee-murdered-with-sharp-weapon-in-meerut-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दिनदहाड़े हत्या: जल निगम की महिला कर्मचारी का धारदार हथियार से कत्ल... मां गंभीर; घर नहीं थी छोटी बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दिनदहाड़े हत्या: जल निगम की महिला कर्मचारी का धारदार हथियार से कत्ल... मां गंभीर; घर नहीं थी छोटी बहन
Sun, 16 Jun 2024 10:53 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:53 PM IST
सार
छोटी बहन काम पर घर से बाहर थी। वह शाम को करीब चार बजे घर आई तो बहन और मां को खून में लथपड़ पड़ा हुआ देखा। खौफनाक मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ नगर कोतवाली के स्वामीपाड़ा में रविवार दोपहर बदमाशों ने दिनहाड़े जल निगम में कार्यरत महिला कर्मचारी मोना स्वरूप (45) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि लूट के बाद हत्या की गई है। मोना की मां सविता स्वरूपव के सर पर भी वार किए गए हैं। उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। मोना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सविता स्वरूप पत्नी शिव स्वरूप (65) दो बेटी मोना और डॉली (40) के साथ 193 स्वामीपाड़ा में रहती हैं। सविता के पति शिव स्वरूप जल निगम में इंजीनियर थे, 20 साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। उनकी जगह पर बेटी मोना को नौकरी मिल गई थी। छोटी बेटी डॉली की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है, वह घरों में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती है। दोनों बहनों ने शादी नहीं की थी। रविवार दोपहर 12 बजे डॉली झाडू-पोंछा के लिए निकल गई। शाम को करीब चार बजे वह घर आई तो बहन मोना और मां सविता खून में लथपड़ पड़ी हुईं थी।
विज्ञापन
खौफनाक मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी बबली और दूसरे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मोना की मौत हो चुकी थी, सविता तड़प रही थी। लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। सविता को पुलिस ने मेडिकल अस्पताल भिजवाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन