फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jain society took out a protest rally in Hastinapur

Meerut News: हस्तिनापुर में जैन समाज ने विरोध में निकाली रैली

Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Jain society took out a protest rally in Hastinapur
जैन तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध
विज्ञापन

हस्तिनापुर। जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में बुधवार को जैन समाज के लोगों ने रैली निकाली। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को दिया। विरोध में हस्तिनापुर के सभी मंदिर और बाजार बंद रखे।
प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के प्रबंधक मुकेश कुमार जैन ने बताया कि झारखंड में स्थित शाश्वत जैन तीर्थ सम्मेद शिखर एक पावन धार्मिक क्षेत्र है। सरकार ने इसे पर्यटन स्थल घोषित किया है। सरकार के इस निर्णय का जैन समाज विरोध कर रहा है। जैन धर्म के अनुसार, तीर्थंकरों के जन्म लेने का स्थान अयोध्या तीर्थ माना गया है और मोक्ष भूमि सम्मेद शिखर तीर्थ माना गया है। इसके विपरीत झारखंड सरकार ने यहां पर्यावरण पर्यटन व गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति प्रदान की है। इस दौरान मुकेश जैन, अशोक जैन, जंबूद्वीप के मैनेजर राजेश जैन, मनोज जैन, निक्की आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

ओम बिरला से मिले बजरंगदल कार्यकर्ता
सरधना। श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में बुधवार को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को ज्ञापन दिया। उन्होंने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित नहीं किए जाने की मांग की। ओम बिरला ने झारखंड के मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राणा, अविरल जैन, अनिल जैन, राजीव जैन, अश्वनी जैन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed