फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jain samaaj news shamaavaani

क्षमावाणी है आत्म शुद्धि का पर्व: सौरभ सागर

Sat, 26 Sep 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
jain samaaj news shamaavaani

विज्ञापन
.. क्षमावाणी पर लिया सभी को क्षमा करने और मैत्री भाव रखने का संकल्प
... आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में हुआ क्षमावाणी और पारणा कार्यक्रम
.. दश लक्षण व पर्युषण पर्व के व्रत करने वाले श्रद्धालु हुए सम्मानित, 27 सितंबर को 1200 महिलाएं लेंगी भाग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
शारदा रोड महावीर जयंती भवन में आचार्य सौरभ सागर के वर्षायोग के तहत शनिवार को क्षमावाणी और पारणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रात:कालीन गुरु भक्ति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। प्रबंध कारिणी कमेटी दिगंबर जैन बिरादरी मेरठ के सदस्यों ने आचार्य के चरणों में शांतिधारा की और श्रीफल समर्पित किया । चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन किया।
आचार्य के मंगल सानिध्य में क्षमावाणी और पारणा कार्यक्रम हुआ। दश लक्षण के दौरान व्रत करने वाले जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चों को श्री पुष्प वर्षा योग समिति मेरठ महानगर की ओर से सम्मानित किया गया। आचार्य ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। समिति की ओर से व्रतधारियों को पारणा भी कराया गया।
विज्ञापन

आचार्य ने प्रवचन में कहा कि क्षमावाणी पर्व आत्मशुद्धि का पवित्र पर्व है। इसमें जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी और दी जाती है। यह पर्व अहंकार त्यागकर मन को पवित्र करने और सभी जीवों के प्रति मैत्री भाव रखने की प्रेरणा देता है। प्रेम में दोषों को माफ करने और मिटाने की शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि सभी को क्षमा करें, सबसे क्षमा मांगें और मैत्रीपूर्ण संबंध रखें। इससे मन में न बैर रहेगा और न बदले की भावना।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रात: छह बजे गुरु भक्ति, दोपहर तीन बजे शंका समाधान और शाम 6:30 बजे सायंकालीन गुरु भक्ति में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्री पुष्प वर्षा योग समिति महानगर के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 27 सितंबर को आचार्य के मंगल सानिध्य में महारानी अबक्का चोएटा जैन महिला सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें जैन समाज की करीब 1200 महिलाएं भाग लेंगी।
कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन कक्कू, प्रेम चंद जैन, रितेश जैन, संजय जैन धम्मो, वीरेंद्र जैन, विनोद जैन, अनिल जैन, श्रीकिशन जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed