फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jain samaaj ki pressvaarta

दिगंबर जैन मुनि परंपरा की गरिमा की रक्षा को लेकर जैन समाज एकजुट: सुदीप

Thu, 23 Jul 2026 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
jain samaaj ki pressvaarta
धमकियों पर पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

- समाज के प्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर दुर्गाबाड़ी सदर में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जैन समाज के विभिन्न संगठनों ने दिगंबर जैन मुनि परंपरा की गरिमा और धार्मिक मर्यादाओं की रक्षा के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई है।
विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति के विरुद्ध नया आरोप नहीं लगाया था। दिगंबर जैन समाज की प्रमुख संस्थाओं द्वारा पूर्व में जारी सार्वजनिक घोषणा को साझा किया। उन्होंने कहा कि उद्देश्य था कि समाज में किसी प्रकार का भ्रम न फैले। उनका आरोप है कि इसके बाद उन्हें लगातार विभिन्न मोबाइल नंबरों और व्हाट्सऐप के माध्यम से जान से मारने की धमकियां दी गई। परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन ने कहा कि दिगंबर जैन मुनि परंपरा की गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतुल जैन, अक्षत जैन, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत, गौरव जैन तथा जैन बाल संघ परिवार के अध्यक्ष नमन जैन ने भी धार्मिक परंपराओं की रक्षा और धमकियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदीप जैन ने बताया कि 17 जुलाई को उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें व्हाट्सऐप पर ऐसे अकाउंट से भी धमकी मिली जिसकी प्रोफाइल फोटो पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगी हुई थी। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बैठक में लोगों ने प्रशासन से सुदीप जैन एवं उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रेस वार्ता में रितेश जैन, मृदुल जैन, मयूर जैन, सुनील जैन, निकुंज जैन, अक्षय जैन, विजय कुमार जैन रहे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed