फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jain monks celebrated Chaturmas in Hastinapur

Meerut News: हस्तिनापुर में जैन मुनियों ने किया चातुर्मास

Mon, 22 Jul 2024 06:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Jain monks celebrated Chaturmas in Hastinapur
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के अयोध्यापुरी मोती धनुष मंडप में कैलाश पर्वत तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री को चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित किए।
विज्ञापन

कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर के प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आचार्य भारत भूषण महाराज, भाव भूषण महाराज, निर्वाण भूषण एवं मुनि भव्य भूषण महाराज का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य राजेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। साथ ही चातुर्मास स्थापना के लिए निवेदन किया गया। इसके बाद आचार्य भारत भूषण महाराज ससंघ ने हस्तिनापुर क्षेत्र के प्राचीन बड़े मंदिर में चातुर्मास स्थापित करने की अपने मुखारबिंद से घोषणा की। चित्र स्थापन पंकज जैन ने सपरिवार किया तथा दीप प्रज्ज्वलन सचिन जैन ने किया।
विज्ञापन

आचार्य भारत भूषण महाराज ने चातुर्मास की महत्ता बताते हुए कहा कि जैन परंपरा में चातुर्मास करने का उल्लेख शास्त्रों में मिलता है। प्राचीन समय में भी ऋषि मुनि एक स्थान पर रहकर चातुर्मास किया करते थे। चातुर्मास के इन दिनों में बरसात की अधिकता, जीव जंतुओं की अधिक उत्पत्ति, नदी नालों पर पानी का उफान होने से आवागमन में बहुत परेशानी होती है। जीव हिंसा की प्रबल संभावना रहती है। इन सब से बचने के लिए बरसात के चार माह तक चर्तुविद मुनिसंघ एक स्थान पर रहकर आत्म-साधना करते है और श्रावकों को भी धर्म मार्ग पर लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित विवेक जैन शास्त्री ने सभी क्रियाएं संपादित की। पाद प्रक्षालन धन कुमार जैन, अदिति जैन, आकाश जैन, राजेंद्र जैन ने किया। पिच्छी भेंट सीमा जैन, नितिन जैन को प्राप्त हुई। कार्यक्रम में सतीश जैन, अनिता जैन, आदेश जैन, सुनील जैन, दीपक जैन, राजेश जैन, सुरेश जैन, आलोक जैन, राकेश जैन, अक्षय जैन आदि ने जैन मुनियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, उपाध्यक्ष सतेंद्र जैन, मंत्री राजीव जैन, राजीव जैन, विजय जैन, मुकेश जैन, अशोक जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed