फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jain community is busy in organizing Varshayoga of Acharya Saurabh Sagar Ji Maharaj in Sardhana.

Meerut News: आचार्य सौरभ सागर जी महाराज का वर्षायोग सरधना में कराने में जुटा जैन समाज

Sun, 17 May 2026 06:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 17 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Jain community is busy in organizing Varshayoga of Acharya Saurabh Sagar Ji Maharaj in Sardhana.
जैन समाज की बैठक में लिया निर्णय, 20 मई को पांच बसों में मुरादनगर जाकर महाराज से अनुरोध करेंगे
विज्ञापन

-वर्ष 2009 में भी श्री सौरभ सागर महाराज जी ने कस्बे में किया था वर्षा योग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विद्योदय निलय सभागार में जैन समाज की बैठक में ज्ञानयोगी आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महाराज का वर्षायोग को कस्बे में कराने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि समाज के लोग पांच बसें लेकर मुरादनगर जाएंगे और वहां पर महाराज के चरणों में श्रीफल भेंट कर उनसे वर्षायोग कस्बे में करने का निवेदन करेंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 मई को कस्बे से जैन समाज के श्रद्धालु पांच बसों से मुरादनगर जाकर सौरभ सागर महाराज जी से वार्ता करेंगे। समाज के लोगों ने बताया कि दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई स्थानों पर जैन समाज के लोग अपने यहां आचार्य श्री का वर्षायोग अपने नगर में कराने के प्रयास में जुटे हैं। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2009 में भी आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज जी का वर्षायोग कस्बे में ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ था। उनके आशीर्वाद से नगर में तीन संत निवासों का निर्माण कराया गया। साथ ही गत वर्ष सरधना आगमन के दौरान मढ़ियाई गांव में नहर किनारे पब्लिक स्कूल और डिग्री कॉलेज की नींव रखी गई थी, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि मुरादनगर स्थित गंग नहर किनारे संचालित जीवन आशा हॉस्पिटल में दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा कैंसर, हड्डी, किडनी और नेत्र रोगों का इलाज भी रियायती दरों पर किया जाता है। बैठक का संचालन नमन जैन ने किया। इस दौरान रामभूल जैन, कमल जैन, पंकज जैन, विनोद जैन, राजीव जैन, माणिकचंद जैन, संजीव जैन, विजय जैन, आशीष जैन और अरिहंत जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed