फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jai Shri Ram will resonate in Pakistan if farmers join

किसानों का साथ मिला तो पाक में गूंजेगा जय श्री राम

Fri, 19 Mar 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram will resonate in Pakistan if farmers join
किसानों का साथ मिला तो पाक में गूंजेगा जय श्री राम
विज्ञापन

मवाना/हस्तिनापुर। भाजपा के पश्चिमी उप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि जय श्री का नारा बंगाल तक पहुंच गया है। इससे ममता दीदी परेशान हैं। अगर भाजपा को किसानों का सहयोग मिला तो पाकिस्तान में भी जय श्रीराम के नारे गूंजेंगे। अयोध्या में राम मंदिर, कश्मीर में धारा 370, तीन तलाक जैसे मुद्दों को भाजपा ने खत्म किया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इसके पूर्व मोहित बेनीवाल का मवाना खुर्द में स्वागत हुआ। क्षेत्रीय मंत्री अमल खटीक ने उत्सव मंडप में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। यहां मोहित बेनीवाल ने कहा कि भारत विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। अटल जी के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हुआ और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि 2022 में और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत होगी। लोगों ने पार्टी पर जो भरोसा जताया है, उसको कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगे ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग ट्वीटर पर बैठने वाले लोग हैं। बंगाल में आज परिवर्तन का आगाज हुआ है। यह आवाज केरल तक ही नहीं और आगे तक जानी चाहिए। सिख समाज ने उन्हें कृपाण भेंट की। विधायक दिनेश खटीक का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद पुलिस चौकी पर भाजपा नेता निपुण चौहान सनी रस्तोगी, प्रशांत कुमार, गौरव गुर्जर, राजा शर्मा, सुमित गुर्जर, अनुभव चौधरी, विशाल, अश्वनी, शुभम चौहान, ईशु रस्तोगी, शिवम गुर्जर, वैभव शर्मा ने स्वागत किया। सुभाष चौक पर व्यापारी विनय दुबलिश, मनोज रस्तोगी, राजेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनय वर्मा, राजेश सर्राफ, राहुल, अशोक बंसल, लक्की, योगेश गोला, आलोक कुमार, विकास रस्तोगी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर की बैठक
मवाना। मोहित बेनीवाल ने मवाना खुर्द में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3, 4 व 5 के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई। संचालन समिति से विस्तार से जानकारी ली। बेनीवाल ने केंद्र और प्रदेश की चल रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में विधायक दिनेश खटीक, जिलाध्यक्ष अनुज राठी आदि मौजूद रहे।
----------------------------------------------------------------
किसान नहीं कर सकता तिरंगे का अपमान
हस्तिनापुर। अलीपुर मोरना में आयोजित किसान चौपाल में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी में जब दुनियाभर के देशों में हाहाकार मचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश ने सभी को संकट से बचा लिया। भारत ने वैक्सीन बनाकर दुनिया में अपनी पहचान कायम की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने गुंडों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जबकि पूर्व की सपा सरकार में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी।
26 जनवरी को दिल्ली पर हुए तिरंगे के अपमान पर बेनीवाल ने कहा कि यह कोई किसान का भाई किसान का बालक नहीं कर सकता है। यह एक साजिश थी, जिसके तहत भाजपा को बदनाम किया जाना था। आज असलियत पूरे देश के सामने है। सपा-कांग्रेस जैसी राजनीति किसान नहीं कर सकता। किसानों को गुमराह किया गया है। किसान खेत में काम करता है। उसके बालक देश की सीमाओं पर तैनात रहकर तिरंगे की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के पीछे कई मुखौटे हैं। पहला मुखौटा उतारो तो समाजवादी नजर आएगा। दूसरा मुखौटा कांग्रेसी नजर आएगा और तीसरा वामपंथी। मुखौटा पहनकर किसानों में भ्रम फैलाने का काम विपक्ष ने किया है। वह वामपंथी विचारधारा के लोग हैं।

किसी सरकार ने नहीं हुआ इतना विकास
हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि फतेहपुर प्रेम और हंसापुर परसापुर के पास गंगा पर दो बड़ी परियोजनाओं से तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है। पांच साल बसपा की सरकार रही, दस साल समाजवादी सरकार रही। इसके बाद भी बिजनौर मेरठ सीमा को जोड़ने वाला पुल नहीं बन पाया। आजादी के बाद आज तक यहां पर सड़क चौड़ीकरण नहीं हुआ। हमारी सरकार में मुख्यमंत्री ने पांच सड़कों का चौड़ीकरण कराया। इसके लिए 102 करोड़ रुपये मंजूर हुए। तीन बांध बने हैं, इससे किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी। इस मौके पर क्षेत्र के ही नहीं दूर-दूर के करीब दो दर्जन लोगों को भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुज राठी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed