{"_id":"68e3e276dbdeff7013064c27","slug":"jai-jai-bajrang-balithe-world-runs-because-of-your-grace-meerut-news-c-72-1-mct1005-141879-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जय-जय बजरंग बली...तेरी कृपा से दुनिया चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जय-जय बजरंग बली...तेरी कृपा से दुनिया चली
विज्ञापन
- सदर बाजार के सिद्धबली हनुमान मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर से बजरंग बली की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए। जय-जय बजरंग बली...तेरी कृपा से दुनिया चली जैसे भजनों के साथ बजरंग बली का गुणगान किया।
यह यात्रा सदर बाजार से शुरू होकर पत्ता मोहल्ला से सोतीगंज, कुटी चौक से धानेश्वर मंदिर चौक, दाल मंडी, सराफा बाजार, ढोलकी मोहल्ला, पुलिस स्ट्रीट, सदर थाना, धर्मपुरी, बैंकर्स स्ट्रीट, चौक बाजार, हनुमान चौक, आबूलेन, दुर्गाबाड़ी स्कूल, तेली मोहल्ला, कबाड़ी बाजार से होते हुए वापस मंदिर स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा का कई जगह पर भव्य स्वागत किया गया।
श्री हनुमान शोभायात्रा समिति की ओर से यह 35वीं शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गणेश जी के रथ का उद्घाटन संजय रस्तोगी ने किया। गणेश जी का तिलक सुनील कुमार ने किया। वहीं, राम दरबार का तिलक और आरती डॉ. शशिकांत शर्मा ने की। अखंड ज्योत विद्या विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रदीप कुमार जैन ने प्रज्ज्वलित की। शोभायात्रा में दिल्ली व अन्य शहरों से आए बैंडबाजों पर धार्मिक गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई। यात्रा में कई आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
शोभायात्रा के आयोजन में समिति के संरक्षक सूरज गुप्ता, मुख्य संयोजक ललित अग्रवाल, अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, महामंत्री पारस खंडूजा, कोषाध्यक्ष अनुभव जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, सचिन गोयल, अमित गुप्ता, सौरभ भाटिया, नीरज धमेजा, सुबीर बैनर्जी, विवेक गौड़ और राजीव टुटेजा सहित अन्य का सहयोग रहा।