{"_id":"5ba160e6867a557eaf1877b0","slug":"jadugar-ke-jariye-diya-sawchhta-ka-sandesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादूगर के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादूगर के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
amarujala
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात को लालकुर्ती में सफाई अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। इस दौरान जादूगर पाशा ने शो के जरिए लोगों को स्वच्छता के मायने बताए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कैंट क्षेत्र में दो अक्टूबर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कैंट बोर्ड की टीम रोजाना लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करने काम कर रही है। मंगलवार को कैंट बोर्ड की टीम ने लालकुर्ती में नुक्कड़ नाटक कराए। इन नाटकों के माध्यम से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में डालने के फायदे बताए। इसके बाद जादूगर पाशा ने मैजिक शो के जरिए बताया कि स्वच्छता रहेगी तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दौरान कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह और टीम मौजूद रही।
नुक्कड़ नाटिका से दिया स्वच्छता का संदेश
मेरठ। 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में एनसीसी के कैडेट्स बढ़--चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के अर्न्तगत आरजीपीजी कॉलेज की दोनों एनसीसी इकाई में नुक्कड़ नाटिका के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। कैडेट्स ने बताया कि गंदगी बीमारियों का कारण है, ऐसे में लोगों को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर हॉस्टल वार्डन सविता, मेजर डॉ. पूनम लखनपाल, कैंप्टन अंजुला राजवंशी, जीसीआई नम्रता मौजूद रहीं। शिवानी, अंजलि, रिचा, सृष्टि, कनिका, आशा, ज्योति, सोनाली, तनु आदि का सहयोग रहा।