फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaanleva aandhi

जानलेवा आंधी में दो की मौत, 15 घायल

Tue, 24 May 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
jaanleva aandhi
तेज आंधी में कैंट बोर्ड राजस्व भवन पर गिरा वृक्ष - फोटो : अमर उजाला
 आंधी ने सोमवार को शहर में जमकर कहर बरपाया। कैंट बोर्ड ऑफिस में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हापुड़ रोड पर मकान की दीवार गिर गई, इसकी चपेट में आने से पांच बच्चे घायल हो गए। शहर में कई जगह यूनिपोल गिर गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। आंधी से कई खंभे और पेड़ टूट गए, जिससे बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा क्षेत्र के सुभाषपुरी निवासी टेंपो चालक राजेंद्र (35) पुत्र मामचंद मंगलवार दोपहर कैंट बोर्ड कार्यालय में टेंपो स्टेंड की रसीद कटवाने गया था। आंधी आने राजेंद्र, कैंट बोर्ड के कर्मचारी सगीर, दिनेश और अन्य युवक हनी राजस्व विभाग की टीन शेड में बैठ गए।
विज्ञापन

तेज आंधी में टीन शेड पर नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे चीख पुकार मच गई। कैंट बोर्ड के कर्मचारी मदद को दौड़े। हादसे की सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने टीन शेड से लोगों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर राजेंद्र को मृतक घोषित कर दिया। दिनेश शर्मा के सिर और हाथ में चोट आई है। सगीर के उलटे पैर में कई जगह फ्रैक्चर है। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने अस्पताल में घायलों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट बोर्ड देगा मुआवजा
कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने कहा है कि मृतक को मुआवजा दिया जाएगा। इसका प्रपोजल 27 मई को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से पास होने के बाद यह रक्षा मंत्रालय भेजा जाएगा। सीईओ ने कहा कि कैंट बोर्ड के जो दो कर्मचारी घायल हुए हैं उनका इलाज कैंट बोर्ड कराएगा। कैंट बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल केएम सिंह और सीईओ ने राजेंद्र की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

टीन शेड की बनी थी छत
कैंट बोर्ड में राजस्व विभाग जिस बिल्डिंग में है, उसकी छत टीन शेड की बनी है। यहां पहले फायर ब्रिगेड का ऑफिस होता था। 1994 में फायर ब्रिगेड का ऑफिस बंद होने के बाद से ही यहां राजस्व विभाग चल रहा था।
 
दीवार गिरी, पांच बच्चे दबे
असम के डुमरी जिले के करीब दो दर्जन से अधिक परिवार लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी में रहते हैं। उनके बच्चे रिक्शा लेकर गए थे। आंधी आने पर वे हापुड़ रोड स्थित पुराने कमेले के पास एक दीवार के पास खड़े हो गए। दीवार गिरने से बच्चे दब गए। चीख पुकार मची तो आसपास के लोग दौड़े और बच्चों को निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर नहीं था। नर्स और कंपाउंडर ही बच्चों का इलाज कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने सीनियर डॉक्टरों को बुलाने की मांग की। स्टाफ नर्स ने कहा कि डॉक्टर साहब को फोन किया है, वह थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं। एक घंटे तक डॉक्टर नहीं आए। सूचना पर सपा नेता रफीक अंसारी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। डॉक्टर के न आने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। बच्चों की हालत बिगड़ती देख उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे समीकुल

40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा  
कई दिन से पड़ रही गर्मी और उमस के बढ़ने से थंडरस्ट्रोम के डेवलप होने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रविवार रात की आंधी और हल्की बारिश के बाद सोमवार शाम को भी झमाझम बारिश हुई।
इससे मौसम खुशनुमा हो गया। रात आठ बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा सुबह चार किमी और शाम को 40 किमी प्रतिशत घंटे की रफ्तार से चली।
मौसम कार्यालय पर बारिश 2.4 एमएम रिकॉर्ड की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि कई दिन से उमस बढ़ रही थी, जिस कारण से थंडरस्ट्रोम के डेवलप होने से मौसम बदल गया और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेेंगे।

यहां पर गिरे यूनिपोल  
- चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी के सामने
- गढ़ रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल के सामने
- विश्वविद्यालय रोड स्थित जेल चुंगी के पास
- सोहराब गेट डिपो के पास यूनिपोल गिरा
- दिल्ली रोड पर परतापुर तिराहे पर यूनिपोल और पेड़ गिरा
- दिल्ली रोड पर रिठानी में पेड़ गिरा
- कैंट बोर्ड में पेड़ गिरा, एक की मौत
- शास्त्रीनगर नई सड़क के सामने गढ़ रोड पर होर्डिंग गिरा
- मवाना रोड स्थित भगत लाइन के सामने पेड़ गिरा
- हापुड़ रोड पर कई जगह पर पेड़ गिरे  
- लिसाड़ीगेट के खुशहाल नगर और लखीपुरा गिरने से तीन बच्चों समेत पांच घायल  

यहां यातायात व्यवस्था ठप
दिल्ली रोड, गढ़ रोड, विश्वविद्यालय रोड, हापुड़ रोड, मवाना रोड, रोहटा रोड पर करीब पांच घंटे यातायात प्रभावित हुआ। जिसमें दिल्ली रोड और गढ़ रोड का रूट पुलिस का डायवर्जन करना पकड़ा। दिल्ली रोड का जाने वाला ट्रैफिक बागपत रोड चौराहे पर रोका गया। जहां से बागपत बाईपास की तरफ शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, गढ़ रोड का रूट डायवर्जन कर मंगल पांडेनगर से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed