फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaam se nahi mili nijaat

जाम से नहीं मिल रही निजात

Sun, 10 Dec 2017 10:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 10 Dec 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
jaam se nahi mili nijaat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर को जाम से निजात नहीं मिल पा रही। शनिवार को भी शहर में कई जगहों पर जाम के हालात बने और लोग परेशानी से जूझते रहे। शनिवार को लालकुर्ती के सामने दोपहर में काफी देर जाम लगा रहा। दरअसल लालकुर्ती बाजार में भीड़ की वजह से पैठ बाजार के सामने ही लोगों ने अपने वाहन खड़े कर दिए थे, जिस कारण जाम की स्थिति बनी। लालकुर्ती पैठ को एसएसपी ने बंद कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी यहां पैठ लग रही है। हालत है कि यहां सड़क से दुपहिया वाहन तक निकलना मुश्किल है। बेगमपुल पर भी कई बार जाम लगा। केसरगंज चौकी के सामने दोपहर ढाई बजे स्कूलों की छुट्टी के वक्त जाम के हालात थे। दरअसल कैंट क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी होने पर स्कूली वाहनों की वजह से दिल्ली रोड अक्सर जाम रहती है, लेकिन इस समस्या का भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन


ट्रक खराब होेने से बागपत रोड पर जाम
मेरठ। बागपत रोड स्थित मलियाना पुल पर शनिवार को एक ट्रक का एक्सल टूट गया, जिससे ट्रक वहीं पर खड़ा हो गया। इस कारण वहां जाम लग गया। दोनों तरफ से आ रहे वाहन पुल पर फंस गए। जाम की सूचना पर रेलवे रोड और टीपी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों बागपत से आ रहे वाहनों को मलियाना चौकी और मेरठ की तरफ से जाने वाले वाहनों को टीपी नगर तिराहे पर रुकवा दिया। कुछ वाहनों को परतापुर की ओर से निकलवाकर व्यवस्था बनाई गई। आधे घंटे बाद रोड पर आवागमन शुरू हुआ जबकि ट्रक ठीक होने पर दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। एसओ रेलवे रोड ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed