फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaam ke aage traffic vyavastha dharaam

जाम के आगे ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम  

Wed, 11 Jul 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jul 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
jaam ke aage traffic vyavastha dharaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर का जाम ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार दोपहर वेस्ट एंड रोड और सोफिया की छुट्टी होने के बाद जाम लग गया। यातायात व्यवस्था बिगड़ी तो ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर अवैध तरीके से खड़े चार पहिया वाहनों पर चालान चस्पाने शुरू कर दिए। शहर में भी कई जगह लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर वनवे व्यवस्था लागू है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने वेस्ट एंड रोड पर छह स्थानों पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन बच्चों की भीड़ के आगे ट्रैफिक व्यवस्था ही धड़ाम होने लगी। मंगलवार दोपहर को जैसे ही स्कूलों की छुट्टी हुई भीषण जाम लग गया। बच्चे ई रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों में फंस गए। सोफिया के बाहर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। छीपी टैंक पर भी जाम की स्थिति बनी रही। वेस्टर्न कचहरी रोड और ईस्टर्न क चहरी रोड, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा और दिल्ली रोड, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा के पास भी जाम लगा रहा।  हापुड़ अड्डा चौराहे पर बीच सड़क पर ऑटो और अवैध ई रिक्शा खड़े होने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

महिला पुलिस से भिड़े वाहन चालक
स्कूलों की छुट्टी के समय टीआई सुनील कुमार, टीएसआई डीडी दीक्षित और टीएसआई नदीम खान ने अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर अभियान चलाया। वेस्ट एंड रोड पर पुलिस ने 36 चार पहिया वाहनों के चस्पा चालान कर दिए। इस दौरान जैसे ही ट्र्रैफिक की एंजिल पर तैनात महिला कांस्टेबलों ने फोटो चालान चस्पाने शुरू कर दिए तो तीखी नोंकझोंक हो गई। महिला कांस्टेबलों ने कहा कि सड़क पर अवैध तरीके से कार खड़ी थी जिसके कारण जाम लगा रहा। वहीं कार मालिक ने कहा कि कार हटकर खड़ी थी, फिर भी चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द खुल गया था जाम
स्कूलों की छुट्टी के समय कुछ समय के लिए बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण जाम जैसी स्थिति बन रही है। लगातार ट्रैफिक पुलिस प्रयास कर रही है। छुट्टी के बाद 15 से 20 मिनट में जाम खुल गया था। -संजीव बाजपेयी,  एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed