{"_id":"6377eb5b4a6875466330760a","slug":"itms-intersection-will-be-jam-free-street-line-will-give-relief-city-news-mrt6142345146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीएमएस चौराहे होंगे जाम मुक्त, स्ट्रीट लाइन देंगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीएमएस चौराहे होंगे जाम मुक्त, स्ट्रीट लाइन देंगी राहत
विज्ञापन
आईटीएमएस चौराहे हाेंगे जाम मुक्त, स्ट्रीट लाइन देंगी राहत
मेरठ। आईटीएमएस चौराहों को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और एमडीए के इंजीनियरों के साथ शुक्रवार को काफी देर तक मंथन हुआ। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने इंजीनियरों को शहर के सभी आईटीएमएस चौराहों पर स्ट्रीट लाइन बनाने का प्रस्ताव दिया है। माना जा रहा है कि एसपी ट्रैफिक के प्रस्ताव पर जल्द ही मोहर लग जाएगी।
शहर में इस समय आठ आईटीएमएस चौराहे हैं। इन चौराहों पर शहर के मुख्य मार्गों से भी ज्यादा जाम लगने लगा है। हालात ऐसे हैं कि शहर के एक भी आईटीएमएस चौराहे पर स्ट्रीट लाइन नहीं है, जिस कारण यातायात नियमों की धज्जियां भी खुलकर उड़ाई जा रही हैं। यही नहीं, इन चौराहों पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में चालान भी काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद हालात जस के तस हैं।
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आईटीएमएस चौराहों पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है, फिर भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इन चौराहों पर रेड सिग्नल होते ही वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। कुछ चालक जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे राहगीरों को सड़क पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइन बने तो जाम से मिले मुक्ति
तेजगढ़ी चौराहे को छोड़कर शहर के अन्य किसी भी आईटीएमएस चौराहे पर स्ट्रीट लाइन नहीं है। कमिश्नरी आवास चौराहे की बात करें तो यहां मवाना रोड से आने वाले वाहन चालकों को स्ट्रीट लाइन नहीं होने के कारण देरी तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है। एसपी ट्रैफिक ने एमडीए इंजीनियरों के सामने आईटीएमएस चौराहों पर स्ट्रीट लाइन बनाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने हापुड़ अड्डा चौराहे का सौंदर्यीकरण कराने की बात भी रखी है, ताकि वहां स्ट्रीट लाइन बनाई जा सकें। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि कमिश्नरी आवास चौराहा, हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क व जेल चुंगी चौराहे पर वाहनों का ज्यादा दबाव रहता है। इन चारों चौराहों पर ही सबसे पहले कार्य शुरू कराया जाएगा।