फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Itisha Chaudhary won gold medal at the national level

Meerut News: राष्ट्रीय स्तर पर इतिशा चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया

Sun, 02 Nov 2025 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Itisha Chaudhary won gold medal at the national level
राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पद हासिल करने वाली इतिशा चौधरी। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। एएस इंटर काॅलेज की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी इतिशा चौधरी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत पांच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फ्री स्टाइल अंडर 19 कुश्ती प्रतियोगिता में 76 किलो भार में हरियाणा की सारिका को पांच बार चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने बताया कि देश स्तर से 10 छात्र और नौ छात्राओं का चयन हुआ था। इसमें मेरठ मंडल से केवल विद्यालय की इतिशा चौधरी का चयन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत हरियाणा में हो रहा है। छात्राओं की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से एक मात्र गोल्ड मेडल इतिशा चौधरी ने जीतकर उत्तर प्रदेश और मेरठ मंडल का नाम रोशन किया है। उन्होंने इतिशा चौधरी एवं उनके पिता आकाशदीप व माता अमृता को कॉल कर शुभकामनाएं दी। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-19 ग्रीको के लिए कक्षा 12वीं के मुकुल चौधरी एवं अरविंद कुमार का भी चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हो गया है। प्रदेश स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में एएस इंटर काॅलेज को तीन स्वर्ण पदक प्राप्त करना अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने को प्रदर्शित करता है।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पद हासिल करने वाली इतिशा चौधरी। (स्त्रोत कालेज) मवाना।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पद हासिल करने वाली इतिशा चौधरी। (स्त्रोत कालेज) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed