फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School Admission 2020: It will not be easy this year admissions of dear

मेरठ: लाडले का दाखिला इस साल नहीं आसान, मम्मी-पापा को सुनानी होगी कविता, करना होगा डांस

Fri, 11 Dec 2020 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
School Admission 2020: It will not be easy this year admissions of dear
प्रतीकात्मक तस्वीर

लाड़ले का इस साल स्कूल में दाखिला कराना है तो मम्मी-पापा को दोगुनी मेहनत करनी होगी। बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिए कविताओं पर अभिनय कर नटखट अदाओं से लुभाना होगा। एबीसीडी, अंक और वर्णमाला भी याद करनी होगी। इतना ही नहीं बच्चे को कैमरा फेस करना भी सीखना होगा। इस साल स्कूलों में ऑनलाइन इंटरेक्शन के माध्यम से प्रवेश होंगे। इसमें कैंडीडेट के आईक्यू, जानकारी के साथ तकनीक से उसका जुड़ाव भी देखा जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना के चलते इस वर्ष स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग ऑनलाइन ही संपन्न होगी। दूसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र का पिछली कक्षाओं का स्कोर देखा जाएगा। पिछली क्लास में कैंडीडेट के अंक क्या थे। उन अंकों को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ स्कूलों ने तो इस बार कक्षाओं में लिखित प्रवेश परीक्षा की बजाय केवल पुराने रिजल्ट को ही आधार बनाने की योजना बना ली है। कुछ स्कूल ऑनलाइन गूगल फार्म के जरिए प्रवेश परीक्षा लेंगे। छोटी कक्षाओं में जूम के जरिए इंटरेक्शन होगा। बच्चों के वीडियो मंगाकर उन्हें देखकर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवान में बढ़ेंगे इंटरेक्शन के अंक
दिसंबर में प्रवेश नोटिफिकेशन जारी करते थे, इस बार जनवरी तक निकालेंगे। ऑनलाइन पंजीयन, ऑफलाइन टेस्ट होगा। 50 अंक का पेपर, 10 अंक का इंटरेक्शन करते थे, इस बार इंटरेक्शन के अंक बढ़ाएंगे, लिखित पेपर में कम और इंटरेक्शन में अधिक अंक देंगे। कल इस संबंध में बैठक है। - एके दुबे, प्रिंसिपल, दीवान पब्लिक स्कूल

सेंट जोंस में होगा ऑनलाइन टेस्ट
स्कूल में ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा, ऑनलाइन टेस्ट के बाद छात्रों का इंटरेक्शन भी ऑनलाइन करने का विचार है। माहौल ठीक हुआ तो ऑफलाइन इंटरेक्शन करेंगे। क्रिसमस के बाद प्रवेश संबंधी नोटिफिकेशन जारी करेंगे। - चंद्रलेखा जैन, प्रिंसिपल, सेंट जोंस स्कूल

केएल में ऑनलाइन होगा इंटरेक्शन
नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए जनवरी में नोटिफिकेशन जारी करेंगे। कोविड संक्रमण अभी भी रुका नहीं है इसलिए कैंडीडेट की परीक्षा व इंटरेक्शन ऑनलाइन ही करने की योजना है। - तेजेंद्र खुराना, निदेशक, केएल इंटरनेशनल स्कूल

परीक्षा नहीं इंटरेक्शन कराएंगे
छोटी कक्षा में जो भी प्रवेश होंगे, उसमें लिखित परीक्षा नहीं केवल इंटरेक्शन करेंगे वो भी ऑनलाइन जूम के माध्यम से करेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। बड़ी कक्षा में भी सीट खाली होने पर जो प्रवेश होंगे वो ऑनलाइन पेपर के जरिए होंगे। - डॉ. रितु दीवान, प्रिंसिपल डीएमए

पुरानी कक्षा के भी देखेंगे अंक
बड़ी कक्षाओं में प्रवेश के लिए पुरानी कक्षाओं में छात्र की परफार्मेंस व स्कोर को आधार बनाकर प्रवेश देंगे। छोटी कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टेस्ट व इंटरेक्शन करेंगे, ताकि पूरी सुरक्षा रहे। - ए. डीन, प्रिंसिपल, सेंट थॉमस स्कूल

इन स्कूलों में भी तैयारी
सोफिया गर्ल्स स्कूल- जनवरी में प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी, ऑनलाइन इंटरेक्शन व पेपर भी ऑनलाइन लिया जाएगा।
एमआईईटी- फरवरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। ऑफलाइन ही टेस्ट होगा।
दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल- जनवरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। छोटी कक्षाओ ंमें ऑनलाइन इंटरेक्शन के जरिए ही छात्रों का चयन होगा।
शांति निकेतन विद्यापीठ समूह- प्रवेश व पंजीयन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इंटरेक्शन व गूगल फार्म के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी।
डीपीएस स्कूल- ऑनलाइन इंटरेक्शन करेंगे, 15 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
सीजेडीएवी सेंटेनरी स्कूल- नर्सरी से दूसरी कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया चालू है, गूगल फॉर्म के जरिए एंट्रेंस एग्जाम लेंगे, सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड है, चयनित कैंडीडेट को जूम के जरिए इंटरेक्शन करेंगे।
ऑल सेंट्स स्कूल- स्कूल में प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, पुरानी कक्षाओं के नंबर के आधार पर प्रवेश देंगे, छोटी कक्षाओं में ऑनलाइन वीडियो मंगाकर मार्किंग करेंगे।
बीडीएस इंटरनेशनल- जनवरी में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन प्रारंभ होगी। इंटरेक्शन भी ऑनलाइन होगा।
आईआईएमटी स्कूल- प्रवेश के लिए इंक्वायरी शुरू हो चुकी है, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया व टेस्ट भी ऑनलाइन होगा।
द अध्ययन स्कूल- एडमिशन इंक्वायरी व ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जनवरी में ऑनलाइन इंटरेक्शन के जरिए नए साल के प्रवेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed