फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It was hot from morning to evening, humidity made people restless

सुबह से शाम तक रही गर्मी, उमस ने किया हलकान

Thu, 21 Aug 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
It was hot from morning to evening, humidity made people restless
मोदीपुरम। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने अपना असर दिखाया जिस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई चिलचिलाती धूप से शहर वासी हलकान दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दो दिन मौसम का मिला जुला असर रहेगा।
विज्ञापन


लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बारिश के बाद भी गर्मी और उमस का असर कम नहीं दिखाई दे रहा है उमस परेशान कर रही है चिलचिलाती धूप से मौसम गर्म रहा। बुधवार का दिन भी सुबह से ही गर्म दिखाई दिया तेज धूप के चलते मौसम बदला हुआ था। दिन भर उमस और गर्मी के चलते शहर वासी परेशान दिखाई दिए। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि दो दिन में दो डिग्री तापमान बढ़ा है। मौसम का मिला जिला असर रहेगा कहीं कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है फिलहाल तापमान गर्मी को बढ़ाएगा। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 52 दर्ज किया गया। जबकि शहर में गंगानगर 54, पल्लवपुरम 50, जयभीमनगर 56, बेगमपुल 59, दिल्ली रोड 65 दर्ज किया। बारिश के बाद मेरठ समेत आसपास के जिलों में एक्यूआई कम चल रहा है। अभी चार पांच दिन तक एक्यूआई कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed