फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IT Park will start in Vedavaspuri in December

दिसंबर में शुरू होगा वेदव्यासपुरी में आईटी पार्क

Fri, 11 Sep 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
IT Park will start in Vedavaspuri in December
दिसंबर में शुरू होगा वेदव्यासपुरी में आईटी पार्क
विज्ञापन

मेरठ। ढाई महीने बाद शहरवासियों को आईटी पार्क के तौर पर रोजगार की संभावनाएं भी मिलेंगी। लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों में कमी आने के बाद यह पार्क मेरठ में संजीवनी के तौर पर स्थापित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के डायरेक्टर रजनीश अग्रवाल ने वेदव्यासपुरी स्थित निर्माणाधीन आईटी पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क को दिसंबर के पहले सप्ताह में लोकार्पण करने का निर्णय लिया गया।
पिछले लगभग ढाई वर्षों से निर्माणाधीन आईटी पार्क के भवन का बाहरी और अंदरूनी कार्य लगभग पूरा हो गया है। एसटीपीआई के अधिकारियों ने बताया कि कई आईटी कंपनियां इस पार्क में अपना सेटअप लगाने के लिए आएंगी। इसके लिए विद्यान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्तर पर बातचीत की जा रही है। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह क्षेत्र रोजगार और परिवहन हब के रूप में विकसित होने जा रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलने जा रही हैं। जिससे शहर का आर्थिक नक्शा बदलने जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महामंत्री पीयूष शास्त्री, महेश बाली, उपाध्यक्ष संजय, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी, हर्ष गोयल आदि रहे।
विज्ञापन

26 हजार वर्ग फीट में है आईटी पार्क
वेदव्यासपुरी में आईटी पार्क 26 हजार वर्ग फीट में निर्माणाधीन है। प्रथम तल पर ऑफिस के लिए जगह है। एक कॉन्फ्रेंस रूम बनाया गया है, जिसमें कंपनी की मीटिंग हो सकती है। एक ऑडिटोरियम भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed