{"_id":"5e5974198ebc3ef38c6ca37c","slug":"it-park-will-ready-soon-mp-city-news-mrt4713518200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र तैयार हो जाएगा आईटी पार्क : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र तैयार हो जाएगा आईटी पार्क : सांसद
विज्ञापन
शीघ्र तैयार हो जाएगा आईटी पार्क : सांसद
मेरठ। युवाओं को रोजगार का सपना साकार करने के लिए वेदव्यासपुरी स्थित आईटी पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को भाजपा महानगर पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ एसटीपीआई के एडिशनल डायरेक्टर बृजेश कुमार भी मौजूद रहे। 26 हजार वर्ग मीटर में बनाए जा रहे इस पार्क का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां कंपनियों के आने की संभावनाओं को बल मिलेगा। जिससे मेरठ समेत अन्य जिलों के युवाओं के लिए ये संजीवनी साबित हो सकता है।
आईटी पार्क के प्रथम तल पर ऑफिस स्पेस है। जिसमें एक कांन्फ्रेस रूम बनाया गया है। वहीं, इसमें एक ऑडिटोरियम है, जिसमें आईटी कांन्फ्रेंस की जा सकती है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद आईटी पार्क में कंपनियां आकर अपना ऑफिस शुरू कर सकती हैं। इससे यहां के युवाओं को भी नोएडा और दिल्ली जाने से छुटकारा मिलेगा। वहीं, कंपनियों को भी मेरठ में आकर अपना ऑफिस शुरू करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महामंत्री पीयूष शास्त्री, अरविंद मारवाड़ी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, संजीव गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, चरण सिंह लिसाड़ी, विवेक वाजपेयी, हर्ष गोयल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।