फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is not possible to start underpass in December, will have to face problems

Meerut News: अंडरपास दिसंबर में शुरू होना संभव नहीं, झेलनी पड़ेगी परेशानी

Tue, 26 Nov 2024 04:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
It is not possible to start underpass in December, will have to face problems
बड़ौत। बिनौली रोड फाटक पर निर्माणाधीन अंडरपास से दिसंबर के प्रथम सप्ताह में वाहनों का आवागमन शुरू करना सेतु निगम के अधिकारियों के सामने चुनौती बन गया है। कार्य धीमी गति से चलने से समय पर काम पूरा होना संभव नहीं लग रहा। वाहन चालकों के लिए जनवरी तक परेशानी रहेगी। बिनौली रोड फाटक पर गत दो साल से ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों के अलावा वाहन चालकोें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास का कार्य जल्द पूरा हो, इसके लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा राज्य सेतु निगम के अधिकारी लगातार कार्य का निरीक्षण कर रहे है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने ओवरब्रिज व अंडरपास का निरीक्षण किया था। उस समय सेतु निगम के अधिकारियों ने सांसद के सामने दावा किया था कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में अंडरपास को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है, ऐसी स्थिति मेें आगामी जनवरी तक भी ओवरब्रिज शुरू होने की संभावनाएं बहुत कम है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राजेन्द्र, सुभाष, नवीन, राहुल का कहना है कि निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी बहुत धीमी गति से काम कर रहे है, अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराकर ओवरब्रिज को शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed