फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is necessary to follow the ideals of Shri Ram: Raghav

श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण आवश्यक : राघव

Thu, 02 Oct 2025 04:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to follow the ideals of Shri Ram: Raghav
- राजपूत महासभा ने किया दशहरा पर शस्त्र पूजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राजपूत महासभा की ओर से जनकपुरी राजपूत भवन में दशहरा पूजन किया गया। विधिविधान से हवन व शस्त्र पूजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष ठा. अनूप सिंह राघव ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में भी भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण आवश्यक है। अन्य वक्ताओं ने भी भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणादायक घटनाओं को साझा किया और समाज को उनके मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर राजपूत महासभा कार्यकारिणी के पदाधिकारी अध्यक्ष अनूप राघव, ठा. विक्रम सिंह, आशीष प्रताप सिंह, सुभाष चौहान, देवेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह भाटी, विजय राघव, बीना देवी, बनी सिंह चौहान, आलोक सिसोदिया, अनक पाल सिंह तोमर रहे।
विज्ञापन

शिवसैनिकों ने किया शस्त्र पूजन
- शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मेरठ इकाई की ओर से छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर शस्त्र पूजन किया गया। जिला उपप्रमुख पंडित देवदत्त शास्त्री ने हवन कराया। मुख्य यजमान जिला प्रमुख संदीप गर्ग और महानगर प्रमुख मोहित त्यागी रहे। प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने भी आहुति दी। सभी शिव सैनिकों ने शस्त्रों पर तिलक लगाकर और कलावा बांधकर पूजन किया। इस अवसर अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, प्रदीप सक्सेना, जसवीर सिंह ,बोस सिद्धार्थ गर्ग, ओमप्रकाश, सोनिया उत्तम, गुड्डी, अलीशा अमरनाथ, आरपी सिंह, अतुल सिंघल, अमित भारती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed