फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Issues concerning farmers and laborers were raised at the Swabhiman Panchayat.

Meerut News: स्वाभिमान पंचायत में किसानों और मजूदरों के मुद्दे उठाए

Sun, 12 Apr 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Issues concerning farmers and laborers were raised at the Swabhiman Panchayat.
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के तत्वावधान में किसान-मजदूर स्वाभिमान पंचायत का आयो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के तत्वावधान में जीजी मॉल में किसान-मजदूर स्वाभिमान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों, मजदूरों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि पर संकट, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भूमि संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
कार्यक्रम से पूर्व सरधना चुंगी से पदयात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक ने किया। यह पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। पंचायत का संचालन जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने किया जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक ने की। वक्ताओं ने किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर जल्द ही मेरठ कमिश्नरी में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। इसमें अनश को युवा नगर महामंत्री, साबुद्दीन को ब्लॉक उपाध्यक्ष सरधना और रिजवान मिर्जा को ब्लॉक सचिव सरधना मनोनीत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठन उनके हक की लड़ाई मजबूती से जारी रखेगा। अंत में आयोजक सुल्तान मलिक ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed