फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Issue of Rohingya Muslims in Austria: Arshad Madani

आस्ट्रिया में उठाएंगे रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा : अरशद मदनी

Tue, 27 Feb 2018 04:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Issue of Rohingya Muslims in Austria: Arshad Madani
अरशद मदनी

देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दारुल उलूम के शेखुल हदीस मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा कि आस्ट्रिया के वियाना में शुरू हुई तीन दिवसीय कांफ्रेंस में रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा भी उठाया जाएगा। पहले भी संयुक्त राष्ट्र में मांग उठाते हुए इस मसले का हल निकालने की मांग की जा चुकी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि म्यांमार में जो कुछ भी हो रहा है, वह मजहब के नाम पर ही हो रहा है। 26 से 28 फरवरी तक कांफ्रेंस में मजहब के नाम पर हो रही हिंसा की घटनाओं पर मंथन किया जाएगा। इसमें हिंदुस्तान के साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और चीन आदि मुल्कों से लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


आस्ट्रिया में कांफ्रेंस में पहुंचे मदनी ने यहां दूरभाष पर बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करीब 12 लाख लोगों ने बांग्लादेश में पनाह ले रखी है। यह मामूली बात नहीं है। मदनी ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश का दौरा किया है। वे उन शिविरों में भी गए हैं जहां मजलूम रोहिंग्या मुस्लिम पनाह लिए हुए हैं। उनकी जिंदगी बद से बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सरोगेसी या टेस्ट ट्यूब से पैदा संतान नाजायज : देवबंदी उलमा

Issue of Rohingya Muslims in Austria: Arshad Madani
देवबंद

मौलाना मदनी ने कहा कि हिंदुस्तान में जहां कहीं भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, हम उसके खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हैं। नफरत का जवाब नफरत नहीं हो सकता। जैसे आग को आग से नहीं बुझाया जा सकता है। अगर हमें मुल्क को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो फिर उसके लिए नफरत नहीं बल्कि प्यार को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि जो पैगाम हमारा हिंदुस्तानियों के लिए है, वही पूरी दुनिया के लोगों के लिए है कि इंसान एक दूसरे की इज्जत करे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed