फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISRO exhibition will open up career opportunities in space research: S Dharini Arun

अंतरिक्ष अनुसंधान में कॅरिअर की संभावनाएं जगाएगी इसरो प्रदर्शनी : एस धारिणी अरुण

Sun, 14 Dec 2025 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
ISRO exhibition will open up career opportunities in space research: S Dharini Arun
-केएल इंटरनेशनल स्कूल में चल रही प्रदर्शनी का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल जागृति विहार में इसरो की ओर से आयोजित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में सीबीएसई की रीजनल डायरेक्टर एस धारिणी अरुण ने कहा कि यह प्रदर्शनी परीक्षार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि उनके अंदर विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की नई संभावनाओं को भी जगाएगी।
विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना ने मुख्य अतिथि सीबीएसई के सचिव हिमांशु और डायरेक्टर्स मनमीत खुराना व हरनीत खुराना ने विशिष्ट अतिथि एस धारिणी अरुण का स्वागत किया। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य परीक्षार्थियों एवं लोगों में अंतरिक्ष विज्ञान व प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना रहा। प्रदर्शनी में इंटरएक्टिव डिस्प्ले, सूचनात्मक पैनल, उपग्रह के मॉडल, रॉकेट प्रक्षेपण का प्रदर्शन, आर्बिट डेमो, डॉक्यूमेंट्री फिल्म व इसरो की स्पेस ऑन व्हील बस आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने भी प्रदर्शनी और इसरो की बस का अवलोकन किया। समापन समारोह में इसरो वैज्ञानिक परेश सरवैया व राहुल गर्ग ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राएं अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ी उपलब्धियों से भी रूबरू हुए। उन्होंने इसरो के स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed