Israel-Hamas Conflict: इस्राइल में फंसा मेरठ के मोहित का परिवार, पत्नी हैं भाजपा नेता के भतीजे की बेटी
इस्राइल और हमास युद्ध के बीच मेरठ के एक युवक का परिवार इस्राइल फंस गया है। बताया गया कि युवक की पत्नी अमरोहा के भाजपा नेता के भतीजे की बेटी हैं, जबकि दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि परिजन बेटे बहू से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
विस्तार
जानकारी के अनुसार, किठौर क्षेत्र के गांव शौलदा निवासी मोहित रंधावा आईआईटी रुड़की से पीएचडी की है। दंपती की तीन साल की बेटी कीरत कौर भी है। 2020 में मोहित जुकरबर्ग यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टोरल की पढ़ाई करने के लिए इजराइल गए थे।बाद में उन्होंने पत्नी जयदीप कौर और बेटी कीरत कौर को भी अपने पास इजराइल बुला लिया। हमले के बाद इस्राइल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
युवक की पत्नी जयदीप कौर अमरोहा के भाजपा नेता गुरेंद्र सिंह की भतीजी है। मोहित रंधावा के परिजनों ने बताया कि मोहित परिवार सहित 12 अक्तूबर को वापस आने वाले थे, लेकिन हमला होने के बाद सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। परिवार और भारतीय दूतावास भी लगातार उनके बारे में लगातार संपर्क बनाए हुए है। बता दें कि जयदीप कौर अमरोहा के भाजा नेता सुरेंद्र सिंह ढिल्लो के भाई की बेटी हैं। वहीं मायके में भी परिवार की इस्राइल में फंसे होने की सूचना पर परिजन चिंतित हैं।
मोहित पति और बेटी के साथ फिलहाल इस्राइल में ही है आतंकवादी संगठन हमास के हमले के बाद इस्राइल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी महीने मोहित पत्नी जयदीप और बेटी कीरत के साथ भारत आने वाले थे। इस्राइल से उनकी फ्लाइट 12 अक्तूबर को थी, लेकिन अचानक हमास के हमले के बाद सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। बताया कि इस्राइल में जिस स्थान पर उनकी बेटी दामाद और नातिन है। वहां हालात सामान्य हैं, भारतीय दूतावास भी लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए हैं।