{"_id":"5fe79b088ebc3e3c715970d1","slug":"islamabad-region-will-get-freedom-from-water-logging-city-news-mrt5175764185","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामाबाद क्षेत्र को मिलेगी जलभराव से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामाबाद क्षेत्र को मिलेगी जलभराव से मुक्ति
विज्ञापन

मेरठ। दो माह से जलभराव की समस्या झेल रहे इस्लामाबाद क्षेत्र को जल्द ही इससे निजात मिल जाएगी। शनिवार को जल निगम ने यहां मेनहोल निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मेनहोल बनने के बाद यहां सीवर समस्या खत्म होने की बात कही जा रही है।
इस्लामाबाद, किदवई नगर और गोला कुआं क्षेत्र की सीवर लाइन चोक होने के कारण क्षेत्र में दो माह से जलभराव हो रहा है। नगर निगम को पानी निकालने के लिए पंप लगाना पड़ा है। विधायक रफीक अंसारी के साथ नगर आयुक्त ने पिछले दिनों क्षेत्र में जाकर समस्या का निरीक्षण किया था। उन्होंने जल निगम से जल्द मेनहोल निर्माण कर समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए थे। शनिवार को जल निगम ने मेनहोल निर्माण के लिए खोदाई कराना शुरू कर दिया है। नगर निगम के जलकल विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि मेनहोल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
नगर आयुक्त को निरीक्षण में मिली गंदगी
मेरठ। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने शनिवार को वार्ड नंबर 29, 56 और 71 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वार्ड 29 में गुलमर्ग सिनेमा के निकट पुलिस चौकी सिविल लाइन के पास कई स्थानों पर गंदगी मिली। सहायक सफाई नायक ने बताया कि वार्ड में 50 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। उपस्थिति रजिस्टर में पांच कर्मचारियों की हाजिरी नहीं मिली। सफाई कर्मी मनीष, शिवकुमार, विनेश, नितिन और ओमकार अनुपस्थित मिले। सफाई नायक को क्षेत्र के ठेलों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। वार्ड नंबर 56 और 71 में हापुड़ अड्डा से गोला कुआं जाने वाले रास्ते पर जगन छोले भटूरे की दुकान के बाहर, रामनगर गेट के बाहर गोला कुआं, दरिया गंज, प्रहलाद नगर में काफी गंदगी मिली। नालियों में सिल्ट भरी मिली। नगर आयुक्त ने सफाई नायक और सफाई निरीक्षक से को गंदगी फैलाने वालों के चालान काटने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।