फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Iskon temple will made in Meerut by 2023

मेरठ में बनेगा भव्य इस्कॉन मंदिर, 2023 तक हो जाएगा तैयार

Fri, 23 Aug 2019 05:28 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 23 Aug 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Iskon temple will made in Meerut by 2023
मेरठ में बनेगा इस्कॉन मंदिर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

अपने शहर में भी मथुरा और गुजरात के गांधी नगर की तरह इस्कॉन मंदिर बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में करीब पांच हजार गज जमीन पर बनने वाले इस भव्य मंदिर की लागत प्रारंभिक तौर पर करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई है। मंदिर का निर्माण वर्ष 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मेरठ इस्कॉन संचालन कमेटी के सदस्य नितिन अरोड़ा ने गुरुवार को बताया कि इस्कॉन मंदिर में श्री राधा कृष्ण, श्री गौरनिताय, जगन्नाथ जी के साथ सुभद्रा जी और बलराम जी के श्री विग्रह स्थापित किए जाएंगे। आर्किटेक्ट और इंजीनियर्स के द्वारा मंदिर का मॉडल तैयार करा लिया गया है। मंदिर के लीगल और तकनीकी पक्ष पर तेजी से कार्य चल रहा है। मंदिर परिसर में पांच हजार गज जमीन में से करीब ढाई हजार गज जमीन पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। शेष जमीन पर अन्य निर्माण होंगे।
विज्ञापन


लुभाएंगी श्रीकृष्ण की लीलाएं

मंदिर प्रांगण में विशाल सभागार बनाया जाएगा। इसमें लगभग पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस वातानुकूलित सभागार में भगवान श्रीकृष्ण जी की लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। श्रीकृष्ण की लीलाएं भक्तों को लुभाने के साथ ही प्रेरणा भी देंगी। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में ही थ्री डी प्रदर्शनी हॉल का निर्माण होगा। बच्चे प्रदर्शनी के माध्यम से भगवान के चरित्र को हृदय में उतार पाएंगे। बच्चों को मनोरंजन के साथ ज्ञान भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद रेस्टोरेंट होगा आकर्षण

मंदिर प्रांगण में गोविंद रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। जहां वाजिब दामों पर भक्तों को सात्विक भोजन उपलब्ध होगा। मंदिर में प्रसाद के लिए भी स्थान बनाया जाएगा। साथ ही मंदिर में सुबह और शाम परंपरागत खिचड़ी का प्रसाद बांटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed