फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent Satyendra police remand approved, used to send confidential information to ISI handler Pooja Mehra

खुलेंगे राज: सत्येंद्र सिवाल की पुलिस रिमांड मंजूर, ISI हैंडलर पूजा मेहरा को भेजी थीं गोपनीय जानकारियां

Wed, 07 Feb 2024 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Feb 2024 05:08 PM IST
सार

ISI के लिए जासूसी करने के आरोपी सत्येंद्र सिवाल की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई। उम्मीद है कि पूछताछ में सत्येंद्र कई और राज उगल सकता है। वहीं एटीएस को उसका लैपटॉप भी बरामद करना है। वहीं बैक खातों में कोई धनराशि आई या नहीं यह भी जांच का विषय है।

विज्ञापन
ISI agent Satyendra police remand approved, used to send confidential information to  ISI handler Pooja Mehra
आरोपी सत्येंद्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले सुरक्षा सहायक सत्येंद्र सिवाल को अदालत ने10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिये जाने का आदेश दिया है। एटीएस विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी के आदेशानुसार सत्येंद्र से 7 फरवरी की सुबह दस बजे से 16 फरवरी की शाम छह बजे तक हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर सकेगी।

विज्ञापन


एटीएस के विशेष लोक अभियोजक नागेंद्र गोस्वामी के मुताबिक अर्जी देकर कहा गया था कि आरोपी से विभिन्न कागजात और उसके साथियों के बारे में पता करना है। उसका संबंध किन हैंडलर्स से था और उसके द्वारा किस जरिए कितना पैसा प्राप्त किया गया है, इस बारे में भी जानकारी करनी है। बरामद मोबाइल में उपलब्ध तथ्यों के बारे में जानकारी करने के साथ ही हापुड़ स्थित उसके घर से लैपटॉप बरामद करना है। उसके बैंक खातों का विवरण लेकर पूछताछ की जानी है।
विज्ञापन


तीन फरवरी को सत्येंद्र को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि आरोपी भारतीय विदेश मंत्रालय में कार्यरत था। वह जब रूस में तैनात था, उस समय उसे पूजा मेहरा के नाम से जुलाई 2021 में फेसबुक पर रिक्वेस्ट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि विदेश मंत्रालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के तौर पर काम करने वाला सत्येंद्र सिवाल 2021 में पाकिस्तान की महिला के संपर्क में आया था। फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी महिला ने उसे झूठी मोहब्बत के जाल में फंसाकर सेना और विदेश मंत्रालय की जानकारी लेनी शुरू कर दी। सत्येंद्र समझ नहीं पाया कि जो युवती उससे प्यार का नाटक करके खुफिया जानकारी हासिल कर रही है, वह आईएसआई की एजेंट है। 

एटीएस कार्यालय मेरठ में शनिवार को चली चार घंटे की पूछताछ में सामने आया कि साल 2021 में फेसबुक के जरिए सत्येंद्र पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के संपर्क में आया। मैसेज के बाद दोनों के बीच वीडियो कॉल होने लगीं।

हनी ट्रैप में फंसकर सत्येंद्र महिला को भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय के बारे में गोपनीय जानकारियां भेजने लगा। हालांकि सत्येंद्र के बैंक अकाउंट में कितने पैसे आए, इसके बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं हुई है।

शुरुआत में आईएसआई की महिला हैंडलर पूजा मेहरा ने सतेंद्र को बताया कि उसे अपने एक प्रोजेक्ट के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और सेना की कुछ जानकारियां चाहिए। सतेंद्र हनी ट्रैप में फंसकर अपने मंत्रालय के अलावा दूसरी वो जानकारियां भी देने लगा जो उसके कार्यक्षेत्र में नहीं थीं। एटीएस सूत्रों की मानें तो आखिरी तक भी सत्येंद्र को इस बात का आभास नहीं हुआ कि जिस महिला पूजा से वह बात कर रहा है वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की हैंडलर है। 

पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव महिलाएं सोशल मीडिया पर सक्रिय
सूत्रों ने बताया कि सतेंद्र को मोटी रकम और महंगे गिफ्ट का प्रलोभन देकर बरगलाया गया। सतेंद्र अभी अविवाहित है, ऐसे में वह इन महिलाओं के लिए सॉफ्ट टारगेट था। जासूसी के आरोप में एटीएस की गिरफ्त में आया सतेंद्र से तीन साल पहले जासूसी के आरोप में बिहुनी के पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

उसे वर्ष 2020 में महज सात साल की नौकरी करने के बाद वीआरएस दिला दिया गया। उसके बाद भी वह लगातार देश व सैन्य जानकारी पीआईओ को भेजता रहा। पीआईओ के माध्यम से बैंक खातों में फंडिंग भी कराता रहा। पिछले कुछ सालों में फर्जी नामों से पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) की महिलाएं सक्रिय रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed