फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ishmeet Singh of Meerut will play in international boxing tournament

UP: मेरठ के इश्मीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में बिखेरेंगे जलवा, पहले भी जीत चुके कई मेडल

Fri, 10 May 2024 06:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 May 2024 06:02 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के इश्मीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जलवा बिखेरेंगे। वह इससे पहले भी कई नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन
Ishmeet Singh of Meerut will play in international boxing tournament
टीम के साथ इश्मीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 से 19 मई तक कजाकिस्तान के अस्ताना में अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट इलोर्डा कप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें कई देशों से टीम प्रतिभाग करेंगी। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भारतीय दल भी कजाकिस्तान रवाना हो चुका है। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से प्रतियोगिता के लिए भेजी गई टीम में मेरठ के इश्मीत सिंह को भी चुना गया है। वह 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन

इश्मीत इससे पूर्व में कई नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुके हैं। वह अकेले खिलाड़ी हैं जो 75 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हैं।

प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे और इसके बाद फिर ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई मैच में प्रतिभाग करने के लिए चुने जा सकते हैं। इश्मीत ने अभी स्पेन में आयोजित प्रतियोगिता में अपने वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया था।

विज्ञापन

वह ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलते हुए रजत पदक भी प्राप्त कर चुके हैं। इश्मीत आनंद निकेतन कॉलोनी रुड़की रोड के रहने वाले हैं। भारतीय टीम में चयन होने पर उनके पिता गुरविंदर सिंह और कोच भूपेंद्र ने भी खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed