फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Irrigation department put up a warning board after the bridge collapse

Meerut News: सिंचाई विभाग ने पुल टूटने के बाद लगाया चेतावनी का बोर्ड

Tue, 04 Apr 2023 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department put up a warning board after the bridge collapse
सरधना। सलावा नहर के पुराना पुल टूटने के बाद आखिर सिंचाई विभाग को चेतावनी का बोर्ड लगाना पड़ा। पुल टूटने के तीन दिन बाद सिंचाई विभाग ने बोर्ड लगाते हुए बताया है कि यह पुल सौ साल पुराना व जर्जर है। लेकिन अभी तक ग्रामीणों की समस्या को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

सलावा नहर पर बना सौ साल पुराना पुल शुक्रवार को ट्रक गुजरने के दौरान टूट गया था। हादसे के बाद जागे विभागीय अधिकारियों ने अब यहां पर चेतावनी का बोर्ड लगाया है। जबकि अब से पहले इस जर्जर पुल से ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी था। वहीं, पुल टूटने के तीन दिन बाद भी लोगों की आवाजाही के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में आसपास के दर्जनों गांवों के लोग अधिक दूरी तय करते हुए क्षतिग्रस्त रास्तों से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


बनने लगी नए पुल की रूपरेखा
उधर, लोक निर्माण विभाग नए पुल के निर्माण की रूपरेखा तैयार करने में लगा है। ऐसे में जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। सलावा के प्रधान अजय उर्फ बंटी सोम ने बताया कि पुल टूटने के बाद आसपास के ग्रामीणों को रही परेशानी से लोक निर्माण विभाग के मंत्री को अवगत कराया गया है। जिला प्रशासन से भी ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए नए पुल के जल्द निर्माण कराने की मांग की है। फिलहाल कुछ ग्रामीण व राहगीर कुछ दूरी पर स्थित बरादर पुल से पैदल गुजर रहे हैं। जबकि यह पुल भी सौ साल पुराना है, जिस पर रेलिंग नहीं होने से कभी भी हादसा हो सकता है। हालांकि, चौकी पुलिस ने पुल के सामने मिट्टी का ढेर लगवाकर अवरोधक बनवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed