फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPS's sister's dogs attacked a girl

Meerut News: आईपीएस की बहन के कुत्तों ने किया बालिका पर हमला

Fri, 17 Jan 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
IPS's sister's dogs attacked a girl
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की कोरल स्प्रिंग कॉलोनी में एक आईपीएस की बहन के कुत्तों ने बालिका पर हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर महिला ने अपनी बहन के आईपीएस होने का रौब गालिब किया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी सीमा गौड़ ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी कॉलोनी के एक घर में काफी खूंखार कुत्ते पाले हुए हैं। जो खुले रहते हैं और आए दिन कॉलोनी के लोगों पर हमला कर देते हैं। बृहस्पतिवार को कुत्तों ने घर के बाहर खेल रही सीमा गौड़ की बेटी पर हमला कर दिया। उनकी बेटी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि जब उन्होंने मकान मालिक से बात की तो वहां मौजूद महिला ने अपनी आईपीएस बहन की धौंस देते हुए कहा कि कुत्ते ऐसे ही रहेंगे। आरोप है कि इससे पूर्व भी कुत्ते कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed