फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPS officer's house raid in saharanpur, jewelry including old currency recovered

यूपी: IPS अधिकारी के आवास पर छापेमारी, लाखों के आभूषण सहित पुरानी करेंसी बरामद

Tue, 17 Apr 2018 05:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 17 Apr 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
IPS officer's house raid in saharanpur, jewelry including old currency recovered
आईपीएस के आवास पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने अभी तक 5.5 लाख नकद, पांच लाख रुपये के आभूषण और 45 हजार मूल्य की पुरानी करेंसी उनके आवास से जब्त की है। यहां सहारनपुर में भी उनके वरुण विहार स्थित आवास पर एक टीम ने छापा मारा। साथ ही मुजफ्फरनगर के आर्यपुरी स्थित उनकी ससुराल में भी छापा मारा गया, हालांकि यहां किसी के नहीं होने के कारण सर्च अभियान शुरू नहीं हो सका। वे 2007 के बिहार कैडर के अधिकारी हैं।  

विज्ञापन


उनके सहारनपुर आवास पर ताला होने के कारण जांच टीम के अधिकारी देर रात तक उनके परिजनों के आने का इंतजार करते रहे। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मूल रूप से हरियाणा निवासी विवेक कुमार के परिजन सहारनपुर में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। वरुण विहार कॉलोनी भी आईपीएस विवेक कुमार के भाई वरुण कुमार के नाम से काटी गई है। इसके अलावा नोएडा, गुड़गांव, भागलपुर में भी उनके ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: आतंकी फंडिंग और पनाह का गवाह है यह जिला

IPS officer's house raid in saharanpur, jewelry including old currency recovered
आईपीएस के आवास पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि एसएसपी स्तर के किसी अधिकारी के यहां बिहार में पहली बार इस प्रकार की छापेमारी हुई है। एसएसपी विवेक कुमार के ठिकानों पर छापेमारी तब हुई है, जब कहा जा रहा था कि वे जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं। अब इस रेड के बाद उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का मामला लटक सकता है। मुजफ्फरपुर से लेकर उनके कई ठिकानों पर जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed