फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPL players in Meerut

आईपीएल में मेरठी उमंग, पीके की बल्ले-बल्ले

Sun, 07 Feb 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 07 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
IPL players in Meerut

प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और करण शर्मा के बाद एक और मेरठी लाल ने आईपीएल में एंट्री की है। उमंग शर्मा को गुजरात की टीम ने खरीदा है। उमंग पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी के दम पर चुने गए हैं। इससे पहले तीनों खिलाड़ी गेंदबाजी के दम पर चयनित हुए थे। प्रवीण कुमार को भी गुजरात की टीम ने साढ़े तीन करोड़ में खरीदा है। भुवनेश्वर कुमार और करण शर्मा हैदराबाद के लिए खेलेंगे।

विज्ञापन


विक्टोरिया पार्क के खिलाड़ी उमंग शर्मा ने पिछले सीजन में लगातार फर्स्ट क्लास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उमंग ने रणजी ट्रॉफी में यूपी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। पूरे जोन में वे दूसरे स्थान पर रहे। इसी सीजन 215 रन बनाकर सभी को चकित कर दिया था। अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने यूपी को कई मैचों में जीत भी दिलाई थी। 17मैचों में 43.68 के औसत से 1092 रन बनाए हैं। एक दोहरा शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 के 23 मैचों में कुल 269 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 47 रन रहा।
विज्ञापन


भामाशाह पार्क का एक और खिलाड़ी चमका
भामाशाह पार्क खिलाड़ियों की फैक्ट्री बनता जा रहा है। तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, करण शर्मा के बाद अब उमंग शर्मा का चयन हुआ है।

परिवार में खुशी की लहर
उमंग शर्मा के आईपीएल में चयनित होने से परिवार समेत मेरठियों में खुशी की लहर है। उमंग के पिता अनिल शर्मा, माता सुषमा शर्मा ने बताया कि पड़ोसी और रिश्तेदार बधाई दे रहे हैं। उमंग के पिता की अभी भी ज्वाइंट फैमिली है। उनके चाचा सुनील शर्मा और चाची विनीता शर्मा बताते हैं कि उमंग बस दिन रात क्रिकेट की ही बातें करता है। उसकी कामयाबी से पूरा परिवार खुश है। उमंग के चाचा के दो बच्चे उत्कर्ष शर्मा और विजयंती शर्मा हैं। उन्होंने भी अपने भाई उमंग से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना की कप्तानी आई काम
चैन्नई सुपर किंग के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना को गुजरात टीम ने खरीदा। उन्हें टीम का कप्तान भी घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक रैना ने ही प्रवीण को अपनी टीम में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed