फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Invite him to come soon, bid farewell to Bappa with moist eyes

जल्द आने का न्योता दे नम आंखों से दी बप्पा को विदाई

Sat, 06 Sep 2025 07:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 06 Sep 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Invite him to come soon, bid farewell to Bappa with moist eyes
सरधना। अनंत चतुर्दशी के मौके पर कस्बे में निकाली गई गणपति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भ
शोभायात्राओं में उडाया रंग-गुलाल, गंगनहर और नानू गंगनहर पुल पर गणेश मूर्तियों का किया विसर्जन
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया से गूंजा कस्बा, उड़ा रंग गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर घरों, मंदिरों और पंडालों में स्थापित गणेश जी की मूर्तियों का विधिपूर्वक विसर्जन किया गया। शोभायात्राएं निकाली गईं जिसमें श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ गंगनहर और नानू गंगनहर पुल पर मूर्ति विसर्जन कर बप्पा को नम आंखों से विदाई दी। इसी के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का भी समापन हो गया।
विसर्जन यात्रा का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था, जो देर शाम तक लगातार चलता रहा सार्वजनिक पंडालों से विसर्जन यात्रा दोपहर बाद निकाली गई। रामलीला मैदान, त्यागियान और शिव चौक जैसे स्थानों पर 10 दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव का समापन विसर्जन के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विसर्जन यात्राएं अशोक की लाट, गंज बाजार, कालंद चुंगी, बिनौली रोड, तहसील सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गंगनहर पहुंचीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में अमन गुप्ता, आयुष गुप्ता, वैभव बंसल, शानू जैन, ललित गुप्ता, विक्की सैनी, आशीष विश्वकर्मा, अनिकेत गुप्ता, यश, ऋषभ जैन, मनोज, मोहित, दिव्या प्रवीण, सागर, शुभम, सौरभ, राजू सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बंद कर निकाली शोभायात्रा, ड्रोन से हुई निगरानी
सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रा मार्गों की विद्युत आपूर्ति अस्थाई रूप से बंद की गई थी, जिसे यात्रा निकलने के बाद बहाल कर दिया गया।उधर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आया। ड्रोन कैमरों से पूरी यात्रा की निगरानी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। गंगनहर पर गोताखोरों की टीम भी तैनात रही, जिन्होंने श्रद्धालुओं को नहर में उतरने से रोकते हुए सुरक्षित विसर्जन में सहयोग किया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार भारी पुलिस के साथ मौजूद रहे।


बताया गया कि इस दौरान हजारों की संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्त विसर्जन यात्रा में शामिल होने पहुंचे। दिनभर शहर की सड़कों पर भारी भीड़ रही और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए थे।

सरधना। अनंत चतुर्दशी के मौके पर कस्बे में निकाली गई गणपति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भ

सरधना। अनंत चतुर्दशी के मौके पर कस्बे में निकाली गई गणपति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed