फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   investigation starts in electric meter scam

मीटर घोटाले पर जांच शुरू, एमडी ने सात दिन में मांगी रिपोर्ट

Thu, 15 Jul 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
investigation starts in electric meter scam
मीटर घोटाले पर जांच शुरू, एमडी ने सात दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। सवा तीन करोड़ रुपये के बिजली मीटर खरीद में बड़े खेल का खुलासा होने से पीवीवीएनएल में हड़कंप मचा है। एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मामले की जांच निदेशक वाणिज्य को सौंपते हुए सात दिन में रिपोर्ट तलब की है।
पीवीवीएनएल के वाणिज्य विभाग ने 33 हजार सिंगल फेस मीटरों की खरीद की है। खरीदे गए मीटरों का परीक्षण भी टेंडर करने वाले अधिशासी अभियंता मनीष कुशवाह ने किया है, जबकि नियमानुसार वह अधिकारी परीक्षण नहीं कर सकता जो टेंडर प्रक्रिया में शामिल रहा हो।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इस मामले को उजागर किया तो कंपनी के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निदेशक वाणिज्य आईपी सिंह को बुलाकर मामले के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्हें जांच सौंपते हुए सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा। बंगारी ने बताया कि नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया में शामिल रहने वाला अधिकारी सामग्री निरीक्षण/परीक्षण नहीं कर सकता है। इसलिए शुरूआती स्तर पर गड़बड़ी नजर आ रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अब जांच पर भी सवाल
मीटर खरीद और परीक्षण का खेल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अंजाम दिया गया। ऐसा नहीं हो सकता कि मामले की जानकारी निदेशक वाणिज्य आईपी सिंह को न हो। इसके बावजूद एमडी ने मामले की जांच निदेशक वाणिज्य को ही सौंप दी है। इससे जांच रिपोर्ट आने से पहले ही सवाल खड़े होने लगे हैं। ऊर्जा भवन में भी अधिकारियों के बीच इस बात की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed