{"_id":"5e615e7f8ebc3eebba21014c","slug":"investigation-sat-on-meeting-of-notorious-baddo-and-mukesh-meerut-news-mrt472374349","type":"story","status":"publish","title_hn":"बददो और मुकेश सिद्धार्थ के कनेक्शन की खोज में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बददो और मुकेश सिद्धार्थ के कनेक्शन की खोज में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो और सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ की मुलाकात के दावों पर पुलिस ने जांच बैठा दी। बद्दो मेरठ में घूम रहा था या नहीं, इसका खुलासा मुकेश सिद्धार्थ की गिरफ्तारी के बाद होगा। दोनों के बीच कनेक्शन की भी पड़ताल चल रही है। वहीं, मुकेश सिद्धार्थ को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस को मुकेश के कोर्ट में सरेंडर का इंतजार है।
बेटे हिमांशु की शादी में हर्ष फायरिंग करने पर सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और हिमांशु दोनों के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो दिन पहले मुकेश सिद्धार्थ ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि पुलिस कस्टडी से फरार चल रहा बदन सिंह बद्दो सात फरवरी को कंकरखेड़ा हाईवे पर उन्हें मिला था। वह मर्सिडीज मेें था। इसके सुबूत भी मुकेश सिद्धार्थ ने देने की बात कही। मुकेश सिद्धार्थ के इस दावे पर पुलिस ने जांच बैठा दी है। दावा है कि बद्दो ने गाड़ी रोकी और मुकेश सिद्धार्थ से मुलाकात की तो इसके पीछे क्या राज है। इसका जांच पड़ताल करने के लिए एसएसपी ने एसओजी को निर्देश दिए हैं। मुकेश की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, आरोपी मुकेश ने कहा कि हर्ष फायरिंग में जानलेवा हमले की धारा लगाकर उन्हें साजिश के तहत घेरने की कोशिश चल रही है।
मुलाकात पर सतर्क हुई पुलिस
सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और बदन सिंह बद्दो में किस कारण से मुलाकात होगी, इसको पुलिस अलग-अलग मायने निकाल रही है। पुलिस ने मुकेश सिद्धार्थ के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली। ताकि बद्दो के कनेक्शन की कुछ जानकारी मिल जाए। हालांकि अभी तक कोई ऐसा सुबूत पुलिस को नहीं मिला, जिससे दावा पुख्ता हो जाए कि बद्दो का मुकेश सिद्धार्थ से कोई कनेक्शन है।
विज्ञापन
चल रही कनेक्शन की जांच
मुकेश सिद्धार्थ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। बद्दो से उसका क्या कनेक्शन है, इसकी भी जांच चल रही है। मुकेश को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करेगी। -अजय साहनी, एसएसपी