{"_id":"61f84d22e2580c1c4e56ae27","slug":"investigation-of-corruption-in-road-construction-meerut-news-mrt5753635137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सामग्री से बनाई गई सड़कों का नहीं होगा भुगतान, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सामग्री से बनाई गई सड़कों का नहीं होगा भुगतान, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 करोड़ की सड़कों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू
मेरठ। शहर में करीब 35 करोड़ की लागत से बनी सड़कों में भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। नगरायुक्त ने सोमवार को अफसरों को साथ लेकर सड़क की मोटाई की जांच की और निर्माण सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे। इस मामले में कई फर्मों को काली सूची में डाला जा सकता है।
महानगर में लगभग 35 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया गया है। इनमें कुछ सीसी रोड हैं तो कुछ डैंस की हैं। स्थानीय लोग सड़कों में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत कर रहे हैं। सोमवार को नगरायुक्त मनीष बंसल ने चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा और एई राजवीर सिंह को साथ लेकर पीडब्लूडी की मशीन से साकेत में विजिलेंस कार्यालय के सामने सड़क की मोटाई की जांच कराई। निर्माण सामग्री से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। नगरायुक्त ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित फर्म और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से ठेकेदारों में अफरातफरी है।
बुधवार को शास्त्रीनगर में होगी जांच
शास्त्रीनगर में कुटी रोड भी बन रही है। नगरायुक्त के निर्देश पर बुधवार को इस सड़क की जांच की जाएगी।