फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation of Congress leaders viral audio begins

यूपी: छात्रा से दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस नेता के वायरल ऑडियो की जांच शुरू

Sun, 03 Nov 2019 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Congress leaders viral audio begins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
मेरठ में कांग्रेस नेता द्वारा छात्रा से दुष्कर्म और वायरल ऑडियो पर पुलिस ने जांच बैठा दी है। कांग्रेस नेता की घेराबंदी की पुलिस ने तैयारी कर दी है। पुलिस का दावा है कि पीड़ित छात्रा दहशत में है, उसका नाम-पता पुलिस ने लगा लिया है। थाने में बुलाकर छात्रा के महिला दरोगा के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने एक छात्रा को लिव इन रिलेशनशिप में चार साल तक रखा। कांग्रेस नेता दूसरी लड़की से शादी करने चला तो छात्रा ने बखेड़ा कर दिया। बस फिर क्या था, पीड़ित छात्रा ने कांग्रेस नेता की सारी पोल खोल दी।
विज्ञापन

छात्रा ने महिला शिकायत प्रकोष्ठ में ऑनलाइन शिकायत करके एक ऑडियो भी वायरल किया। जिसमें कांग्रेस नेता 18 मिनट तक छात्रा के सामने फोन पर गिड़गिड़ा रहा है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है।

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि छात्रा ने अभी थाने में आकर शिकायत नहीं की है। लेकिन सुबूत के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई हो सकती है। पीड़ित छात्रा को थाने में बुलाकर महिला पुलिस दरोगा के सामने उसके बयान कराए जाएंगे। महिला अपराध के प्रति सरकार गंभीर है। ऑडियो में आरोपी छात्रा के सामने अपना जुर्म कबूल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed