फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation of 10 policemen of the police station including SO Lalkurti begins

एसओ लालकुर्ती सहित थाने के 10 पुलिसकर्मियों की जांच शुरू

Sat, 08 Aug 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 10 policemen of the police station including SO Lalkurti begins
एसओ लालकुर्ती सहित थाने के 10 पुलिसकर्मियों की जांच शुरू
विज्ञापन

मेरठ। बेगमब्रिज रोड स्थित भोपाल सिंह मार्केट में दुकान पर जबरन कब्जा कराने के मामले में एसओ लालकुर्ती समेत 10 पुलिसकर्मियों पर एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने जांच शुरू करा दी है। इस पूरे प्रकरण में लालकुर्ती पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
बेगमबाग निवासी धर्मेंद्र ग्रोवर की दुकान पर कब्जा कराने और उनको जेल भेजने के मामले में एडीजी जोन ने सीओ कैंट से जांच रिपोर्ट मांगी है। आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा का एक नेता शामिल था। उसके इशारे पर धर्मेंद्र ग्रोवर को जेल भेजकर दास मोटर्स के मालिक राहुल दास, अजय सिंघल व गौरव कपूर को दुकान का कब्जा कराया। इस मामले में पुलिस ने कब्जा किस आधार पर और किसके कहने पर कराया है, इन सबकी जांच शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दुकान पर कब्जा कराने के लिए धर्मेंद्र ग्रोवर को जेल भेजा। एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही एसओ लालकुर्ती और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। दुकान पर कब्जा कराने के दौरान कौन-कौन पुलिसकर्मी थे, उनके भी बयान दर्ज होंगे। विवेचक पर भी जांच बैठी है।
विज्ञापन

यह पूरा मामला
भोपाल सिंह मार्केट में 40 साल से धर्मेंद्र ग्रोवर के पास किराए पर दुकान है। किराया धर्मेंद्र दुकान मालकिन संतोष सिंह को देते हैं। लॉकडाउन में दुकान पर राहुल दास व अजय सिंघल ने कब्जा कर लिया। 21 जुलाई को धर्मेंद्र ने ताला तोड़कर अपना ताला लगाया तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धर्मेंद्र को जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद धर्मेंद्र एडीजी से मिले। एडीजी ने मामले की जांच कराई। अजय सिंघल के मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर धर्मेंद्र की शिकायत पर राहुल दास, अजय सिंघल पर मुकदमा दर्ज हो गया। दुकान मालकिन संतोष सिंह की बेटी से राहुल दास, अजय सिंघल ने बैनामा कराया है। मां-बेटी के बीच विवाद चल रहा है। इस मामले में लालकुर्ती पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव कपूर की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि राहुल दास और अजय सिंघल के साथ दुकान में कब्जा कराने में तथाकथित भाजपा नेता गौरव कपूर भी शामिल है। गौरव कपूर को पुलिस मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो का करीबी मानती है। गौरव कपूर का रेलवे रोड पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला। जिसमें गौरव कपूर पर आठ मुकदमे दर्ज होने बताए गए हैं। दुकान में कब्जा कराने के मामले में भी गौरव कपूर को पुलिस ने मुख्य आरोपी बना लिया है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि रेलवे रोड थाने में गौरव कपूर की हिस्ट्री शीट खुलने जा रही है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड लिया गया है। सन 2011 में भाजपा नेता संजय गुर्जर की हत्या के मामले में भी उसको जेल भेजा गया था। बदन सिंह बद्दो का वह करीबी है। हिस्ट्रीशीटर की फाइल उच्चाधिकारियों को भेज दी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद हिस्ट्रीशीट खोल दी जाएगी। वहीं, गौरव कपूर का कहना है कि इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैंने गंगा प्लाजा में संतोष सिंह की बेटी गंगा से एक दुकान किराए पर ली हुई है, जिसका मैं किराया भी दे रहा हूं। मैं एसएसपी को सारे दस्तावेज भेज चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed